फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: कार का पहिया बन गया 'काल', दूल्हे के पिता समेत चार की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 05 Nov 2022 09:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
Mathura Accident - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसे में चार जानें चली गईं। दिल्ली के नत्थूपुरा से दुल्हन विदा कराकर लौट रही बरातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर तोड़कर पलट गई थी। हादसे में मासूम बच्ची सहित चार की मौत हो गई। बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार का पहिया निकल गया था, जिससे बोलेरो गाड़ी टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। 

दूल्हे के पिता चंद्रपाल सिंह (65) निवासी जल सिंह राया, दूल्हे के बहनोई विशंभर(38) निवासी किरमासा गोंडा, अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बिचौलिया नरेंद्र (58) निवासी भैंसारा राया को जिला अस्पताल में डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह दुल्हन की बेटी राखी (8) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उससे छोटी बेटी छह साल की प्रियांशी, दुल्हन प्रेमवती (23) और दूल्हा श्यामसुंदर (28) और बोलेरो चालक हरिराम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी दो बेटियां हुईं। इसमें से एक की हादसे में मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर गांव पहुंचे। सभी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। हादसे से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि बिचौलिए हरेंद्र के भतीजे पीयूष नागर निवासी न्यू प्रताप नगर, शहर कोतवाली ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

3 of 8
दूल्हे के पिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंगलगीत मातम में बदला 

थाना राया के गांव जल सिंह में चंद्रपाल के घर शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। परिवार को दुल्हन के आने का सभी को इंतजार था लेकिन शुक्रवार को हादसे में चंद्रपाल, दामाद, बिचौलिए और नातिन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की आवभगत में मंगलगीत गाए जा रहे थे लेकिन एक्सप्रेस पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव में तो मानो मातम ही छा गया हो। पोस्टमार्टम गृह पर भी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। 

4 of 8
बराती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फेरी लगा चंद्रपाल व बेटे कर रहे जीवनयापन

गांव जल सिंह निवासी चंद्रपाल का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पहले वह गांव-गांव में साइकिल से फेरी लगाकर शृंगार का सामान बेचते थे और अब एक एक पैसा जोड़कर मोपेड ले ली। मोपेड से जाने लगे लेकिन हादसे ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। चंद्रपाल के तीन लड़के धर्मेंद्र, श्यामसुंदर और सबसे छोटा लवकुश है। इसके अलावा तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों और बड़े बेटे का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 8
राखी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बोलेरों मे जगह कम हुई तो तीन लोग उतर गए 

विवाह की रस्में पूरी होने के बाद विदाई हुई। ऐसे में जगह कम होने पर तीन लोग नोएडा के परी चौक पर उतर गए। दरअसल,  विदाई के बाद जब सभी बराती बोलेरो में बैठे तो दुल्हन और दो बेटी बढ़ र्गइं। ऐसे में ताऊ का लड़का राजवीर सिंह, छोटा भाई लवकुश दिल्ली में काम निबटाने की कहकर उतर गए। परी चौक पर आकर बड़ा भाई धर्मेंद्र भी उतर गया। अगर बोलेरो में सवार होते तो मंजर अलग ही होता। प्रभु की कृपा से तीनों तो बच गए, पर पिता, भतीजी, बहनोई और बिचौलिए की हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी तीनों को हुई तो उनके रौंगटे खड़े हो गए। किस्मत से वह तो हादसे का शिकार होने से बच गए लेकिन परिजन बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
मथुरा हादसा - फोटो : अमर उजाला

13 बराती गए थे, विदा कराकर लाते समय हादसा

चंद्रपाल के बेटे श्यामसुंदर की बरात में बिचौलिए समेत करीब 13 बराती ही गए थे। राया के गांव जल सिंह से शुक्रवार की सुबह दिल्ली के नत्थूपुरा बरात लेकर गए थे। विदा कराकर लौटते हुए यह हादसा हुआ। मृतक चंद्रपाल के बेटे लवकुश ने बताया कि उनके भाई श्यामसुंदर की पहली शादी थी, जबकि उनकी भाभी प्रेमवती(24) की यह दूसरी शादी थी। प्रेमवती का भाई राकेश दिल्ली के नत्थूपुरा में रहकर मेहनत- मजदूरी करता है। देवोत्थान एकादशी पर हुई शादी के बाद विदा कराकर लाते हुए यह हादसा हुआ।
 
विज्ञापन

7 of 8
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मां की मौत के बाद प्रेमवती से शादी को तैयार हुआ श्यामसुंदर

राया के भैंसारा गांव निवासी नरेंद्र ने  जल सिंह के रहने वाले चंद्रपाल के बेटे श्यामसुंदर से इसकी शादी तय कराई थी। श्यामसुंदर की मां का कुछ वर्ष पूर्व ही निधन हो गया था और घर में कामकाज करने वाली कोई महिला नहीं थी, जिसके चलते वह प्रेमवती से शादी करने को तैयार हुआ था। दिल्ली के नत्थूपुरा से गौधूलि के फेरे लेने के बाद प्रेमवती अपनी दोनों बेटियों, पति, ससुर, जेठ, नंदोई और बिचैलिए के साथ विदा होकर ससुराल आ रही थी तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

8 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की देर रात रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही उनके ठीक होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। डीएम और एसएसपी पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य करवाने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें