मथुरा में पुलिस के सख्त पहरे के चलते अखिल भारत हिंदू महासभा का ईदगाह पर जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान पूरा तो नहीं हो सका लेकिन कुछ नेता चौकसी के बाद भी ईदगाह के आसपास पहुंचने में सफल रहे। धार्मिक स्थल के बाहर कुछ युवा नेता हनुमान चालीसा पढ़ने में भी कामयाब रहे। ईदगाह की तरफ जाने वाले 35 हिंदूवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही छह लोगों को नजरबंद किया गया था। हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। इन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया। सख्ती के कारण मथुरा-वृंदावन की रेल बस सेवा भी मंगलवार को बंद रही। पकड़े लोगों में कोई कांवड़ लेकर तो कोई हनुमान चालीसा और सुंदरकांड को लेकर पहुंचा। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राज्यश्री चौधरी पुलिस की सारी व्यवस्था को धता बताते हुए वेष बदलकर कुछ हिंदूवादियों के संग श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट तक पहुंच गईं।
विज्ञापन
2 of 5
मथुरा में तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
छह दिसंबर को महासभा की ओर हनुमान चालीसा पढ़ने व ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की घोषणा के कारण आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय की देखरेख में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह क्षेत्र के आसपास 1261 पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
बाजार रहे बंद
- फोटो : अमर उजाला
आसपास का बाजार बंद होने के साथ ही जन्म स्थान की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया गया। हालांकि पुलिस की सख्ती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
4 of 5
महासभा आगरा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा को भूतेश्वर तिराहे पर पकड़ लिया
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह से ही हिंदूवादी नेताओं की धड़पकड़ शुरू हो गई। सुबह 7 बजे कांवड़ लेकर पहुंचे महासभा आगरा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा को भूतेश्वर तिराहे पर पकड़ लिया गया। प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा को पुलिस ने दो दिन पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया था।
अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पुलिस ने महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा को घेरा तो उन्होंने झाड़ियों में होकर भागने का प्रयास किया। दोपहर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा लेकर ईदगाह की गली तक पहुंचे हरिकृष्णा को भी पुलिस ने तत्काल दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने नारायणी सेना और महाकाल सेना के कार्यकर्ताओं को पकड़ा। सभी को अलग-अलग थाने में बैठाया गया। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 35 हिंदूवादियों को गिरफ्तार किया गया।