मथुरा में नारों के शोर के बीच दहशत का सन्नाटा था। लोग सड़कों पर थे, पर वो बात नहीं थी, जो आम दिनों में रहती है। ईदगाह पर लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने के एलान के चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान और डीगगेट से मिलन तिराहे तक की दुकानें मंगलवार को बंद रहीं। चौराहे और तिराहों पर की गई नाकेबंदी के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि एंबुलेंस, स्कूली बस, आवश्यक वाहनों को आसानी से निकलने दिया गया।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह सुबह से डीगगेट चौकी पर ही डेरा डाले रहे। यहां से हर गतिविधि की जानकारी लेते हुए निर्देश देते दिखे। चौकस सुरक्षा व्यवस्था के चलते जिसने भी ईदगाह की तरफ जाने का प्रयास किया उसे तत्काल पकड़ लिया गया। सुबह से देरशाम तक लुका-छुपी का खेल चलता रहा। ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरियरों और चौराहे-तिराहों पर पुलिस तैनात रही। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी धरपकड़ के लिए श्रीकृष्ण जन्म स्थान व भूतेश्वर तिराहे पर सीओ सदर प्रवीण मलिक मोर्चा संभाले रहे। देर शाम को पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
2 of 5
पकड़े गए हिंदूवादी नेता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख कोषाध्यक्ष झाड़ियों की तरफ भागे
अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा संगठन की तरफ बयान देने का मोर्चा संभाले हुए थे। इन्हीं की तरफ से बार-बार कहा जा रहा था कि अगर हमें रोकने का प्रयास किया गया तो आत्मघाती कदम उठाएंगे। सीएम को खून से पत्र भी लिखा था। इन्हें सिटी मजिस्ट्रेट ने पाबंद करने के लिए कई बार बुलाया भी था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। गोवर्धन में मौजूदगी की खबर लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
3 of 5
अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो वह झाड़ियों में होकर भागने लगे। उसके पैरों में कांटे भी चुभ गए। पर, वे भागने में नाकाम रहे। इसके साथ ही गोवर्धन पुलिस ने गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष नेत्रराज सिंह, धीरज कौशिक, महाकाल सेना के मंडल अध्यक्ष डॉ. सीताराम, आजाद हिंद सेना के सौरभ खेड़ा को भी पुलिस ने पकड़कर थाने में बैठाया। एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि कोषाध्यक्ष को पकड़ने गए तो वह भागने लगा। उसे भागते हुए पकड़ा। साथ ही अन्य भी हिंदूवादियों को पकड़कर थाने में बैठाया गया। संवाद
4 of 5
मथुरा में तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
बिना आधार कार्ड नहीं जाने दिया ईदगाह की तरफ
अखिल भारत हिंदू महासभा के एलान के चलते सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। केवल आधार कार्ड देखकर ही पुलिस ने लोगों को जाने दिया। मिश्रित आबादी में खुफिया तंत्र भी चौकस रहा। डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रत्येक सुरक्षा प्वाइंटों का जायजा लेने के बाद सुरक्षा जवानों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। हर हाल में सख्ती से निपटने के लिए भी ताकीद किया। आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने कार से पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हनुमान चालीसा का पाठ करने जाती महिला को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह की गली पर हनुमान चालीसा पढ़ते दबोचा
अपना नाम हरिकृष्णा बता रहा कुर्ते पायजामा में हिंदूवादी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा लेकर ईदगाह वाली गली तक छुपकर पहुंच गया। यहां पर उसने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल दबोच लिया। पुलिस की गाड़ी में उसे बैठाकर सीधे गोविंदनगर थाने ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक युवक को ईदगाह से पहले ही सड़क पर पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद