फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी

Fri, 10 Jul 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकान गिरने के बाद लापता गंगा देवी की तलाश में नगर निगम, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। 100 कर्मचारियों और भारी मशीनों के बावजूद देर रात तक वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
1 of 7
सुभाष बाजार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकान ढहने से लापता गंगा देवी की तलाश के लिए नगर निगम ने 100 कर्मचारियों की टीम लगाई है। बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार की अगुवाई में चार बुलडोजर और चेन मशीनों के साथ कर्मचारियों का दल मौके पर पहुंचा। नाले में तलाश के लिए सीवर मैनहोल के विशेषज्ञ वीए टेक वबाग के कर्मचारी भी भेजे गए, लेकिन रात तक वृद्धा का पता नहीं चल पाया। निगम के अलावा दमकल और एसडीआरएफ की टीमें भी लगी हैं।

बृहस्पतिवार सुबह से ही नगर निगम ने चार मशीनों के साथ नाले में कर्मचारियों को उतार दिया। जिस जगह दुकान गिरी, मशीन से कचरा हटाकर तलाशा गया। दुकानों के आगे करीब 100 मीटर दूर से चेन मशीन नाले के अंदर उतार दी गई। इससे कचरा और सिल्ट हटाने के बाद कर्मचारियों से तलाश कराई गई। आंबेडकर पार्क की ओर भी एक मशीन लगाई गई।

ये भी पढ़ें -  पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां

 
विज्ञापन

2 of 7
नाले में महिला का तलाश करते निगम कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों, तकनीकी स्टाफ और आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक पोकलेन मशीन बृहस्पतिवार सुबह खराब हो चुकी है, जिस पर दूसरी मशीन तत्काल बुलाई गई। दोपहर बाद पीड़ित परिवार ने सर्च ऑपरेशन फिर शुरू करने को कहा तो शाम तक तलाश की गई। बिजलीघर स्थित डलियावाले पुल से सुभाष बाजार तक भूमिगत नाले में पोकलेन मशीन उतारी गई।

ये भी पढ़ें -  UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल


 
विज्ञापन

3 of 7
सुभाष बाजार में लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजलीघर नाले के पास बहकर आने के किए दावे
नगर निगम के कर्मचारी जब वृद्धा की तलाश के लिए अमर सिंह गेट और रामलीला मैदान के पास नाले में पहुंचे तो वहां मौजूद झुग्गी-झोपड़ी वालों में से तीन लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बुधवार शाम को नाले में कुछ बड़ा बहते हुए देखा था, लेकिन वह क्या था, इस पर वह स्पष्ट नहीं बता सके। रामलीला मैदान के पास गेट लगा हुआ है, लेकिन बारिश में पानी तेज आने के कारण इसे खोल दिया जाता है। वहां भी तलाश की गई लेकिन वृद्धा का कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें -  UP: काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा; विजिलेंस ने कसा शिकंजा

 

4 of 7
बाजार पहुंचे एमएलसी विजय शिवहरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलाश में लगाए सभी संसाधन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे दिन 100 कर्मचारियों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। कई जगह नाले से फ्लोटिंग और सिल्ट हटाई गई है। सभी संसाधन लगाए गए हैं। तलाश में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई दुकान, महिला सिपाही की मां लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह फिर हुआ शुरू
विज्ञापन

5 of 7
बाजार पहुंचे एमएलसी विजय शिवहरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों से वसूले 76 हजार, डीएम ने 30 हजार कराए वापस
सुभाष बाजार में हुए हादसे में घायलाें के इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ने नमक रगड़ दिया। दो घायलों से एक दिन में 76 हजार रुपये वसूल लिए। व्यापारियों ने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर अस्पताल ने 30 हजार रुपये वापस कर दिए।

ये भी पढ़ें -  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग

 
विज्ञापन

6 of 7
बेसुध हुई महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के विरोध में बृहस्पतिवार को कपड़ा बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि घायल हुए दुकानदार तुलाराम पंजवानी और एक अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से फिर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। निजी अस्पताल ने एक ही दिन में 76 हजार रुपये का बिल बना दिया था। इसकी शिकायत डीएम मनीष बंसल से फोन पर की गई। डीएम के निर्देश पर अस्पताल ने 30 हजार रुपये चेक से वापस किए।

ये भी पढ़ें -  UP: जीआरपी के सिपाही की कर दी पिटाई, वर्दी भी फाड़ डाली; कोच अटेंडेंट ने इसलिए कर दी मारपीट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस ने लगाए बैरिकेडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपाध्यक्ष जय पुरसनानी ने बताया कि नगर आयुक्त संतोष कुमार से मिलने के लिए कई बार समय मांगा गया, लेकिन उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि जिस दुकानदार की दुकान नाले में ढह गई। उसे मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें