फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: होश आने पर बेटी ने बताई दास्तां, कहा पापा हमें आफिस लेकर गए थे...

Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इनवर्टर और बैटरी का ऑनलाइन व्यापार करने वाले योगेश मिश्रा अपनी बेटियों आध्या, काव्या और पत्नी प्रतीची को साथ लेकर एक दिन पहले ऑफिस गए थे। पत्नी को ऑफिस में छोड़कर वापस घर आए। कुछ देर रुकने के बाद फिर से ऑफिस चले गए। दो घंटे बाद फिर घर आ गए थे। शुक्रवार को फिर जाकर ऑफिस में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यही सामने आया है। 11 साल की आध्या कक्षा छह में पढ़ती है। काव्या का इसी साल एडमिशन कराया था। आध्या ने पुलिस को बताया कि मम्मी और बहन के साथ पापा उसे बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे ऑफिस लेकर गए थे, जहां सबने खाना खाया था। मम्मी और छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई। उसके भी गले में कुछ अटक रहा था। इस पर ज्यादा नहीं खाया। बहन पहले सो गई, बाद में मम्मी चक्कर आने पर वहीं सो गईं। वह भी सो गई। रात आठ बजे पापा, बहन और उसे वापस घर लेकर आए। उस समय काव्या उठ नहीं रही थी। इस बारे में उसने रास्ते में पापा से पूछा भी। इस पर उन्होंने कहा कि सो गई होगी। घर आने के बाद रात साढ़े आठ बजे पापा फिर अकेले मम्मी के पास चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
आगरा: परिवार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रात में पापा दस बजे वापस आ गए। उसने मम्मी के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह चल नहीं पा रहीं थीं। इस कारण ऑफिस के सामने पड़ोसी के घर में सुला आए हैं। सुबह ले आएंगे। बेड पर सो रही काव्या के पास पापा सो गए। वो दादी के पास सोने चली गई। पापा शुक्रवार सुबह छह बजे फिर चले गए। उधर, दादी सरोज सुबह दस बजे काव्या के कमरे में गईं। उसके हाथ और होंठ नीले पड़े हुए देखे। उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वो उठ नहीं रही थी। इस पर बेटे योगेश को फोन लगाया, लेकिन लगा नहीं। बाद में वो पड़ोसियों की मदद से काव्या को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल में सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
योगेश के पिता सुनहरी लाल अध्यापक थे। उनकी वर्ष 1994 में मौत हो गई थी। मां सरोज मिश्रा बेटे योगेश के साथ ही रहती थीं। योगेश के दो भाई और एक बहन थे। योगेश के बडे़ भाई विकास मिश्रा नोएडा की कंपनी में अधिकारी हैं, जबकि छोटे भाई शैलेष एटा में ही रहते हैं। वो शिक्षक हैं। 

 

4 of 7
Sudhir Kumar Singh - फोटो : सोशल मीडिया
सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है
योगेश मिश्रा बैटरी-इनवर्टर का व्यवसाय करते थे। कर्मचारी के आने पर घटना की जानकारी हुई। योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची मृत मिले थे। एक सुसाइड नोट भी मिला। घर में बेटी भी अचेत थीं। छोटी बेटी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सभी तथ्यों पर जानकारी जुटाई जा रही है। बड़ी बेटी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कारण पता चल सकेगा। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन

5 of 7
बेटी के साथ योगेश मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से एटा के थाना बागवाला स्थित जमलापुर निवासी योगेश मिश्रा पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा तकरीबन 25 साल से मारुति एन्क्लेव, जगदीशपुरा में रह रहे थे। उनकी शादी वर्ष 2009 में प्रतीची मिश्रा से हुई थी। उनकी दो बेटियां 11 साल की आध्या और पांच साल की काव्या थी। उनके पिता अध्यापक थे। उनकी वर्ष 1994 में मौत हो गई थी। मां सरोज मिश्रा बेटे योगेश के साथ ही रहती थीं। वह तीन भाई और एक बहन थे। योगेश के बडे़ भाई विकास मिश्रा नोएडा की कंपनी में अधिकारी हैं, जबकि छोटे भाई शैलेष एटा में ही रहते हैं। वो शिक्षक हैं। उन्होंने बंशी विहार में अपनी कोठी की पहली मंजिल पर फर्म का आफिस खोल रखा था, जिसमें आनलाइन बैटरी और इनवर्टर का कारोबार करते थे।
आगरा में सामूहिक आत्महत्या: कारोबारी ने पत्नी संग की आत्महत्या, घर में मृत मिली पांच साल की बेटी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया
 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा: पुलिस को मिला सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
- ऑफिस में सुसाइड नोट कंप्यूटर में टाइप किया गया था। इसके बाद प्रिंट निकालकर एक फाइल पर चिपकाया गया था। इसके बाद फाइल में चार पेज लगाए गए थे, जो कि हाथ से लिखे गए थे। यह कब लिखे गए। इनमें हैंड राइटिंग मैच कर रही है या नहीं, सुसाइड नोट पर नीचे पति-पत्नी के हस्ताक्षर भी हैं।
- योगेश की पत्नी और छोटी बेटी की मौत हुई, आध्या ठीक है। उन्होंने रात में ऐसा क्या खाया था, जिससे पत्नी और छोटी बेटी की मौत हो गई, पुलिस को आफिस में खाने का सामान नहीं मिला है।
- प्रतीची और काव्या के शरीर अकड़े हुए थे। ऐसा तब ही होता है, जब मौत को पांच से आठ घंटे बीत जाएं। क्या दोनों की मौत रात में ही हो गई थी। अगर, प्रतीची की रात में मौत हुई तो दूसरे दिन पति ने जाकर आत्महत्या क्यों की, गमछा भी घर से लेकर गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा: आत्महत्या की सूचना के बाद घर के बार पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
- काव्या को योगेश घर ले आए थे। उसके साथ रात में रहे भी थे, ऐसे में सवाल है कि उसकी मौत कैसे और कब हुई।
- सुसाइड नोट में किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया है। किसी पर आरोप नहीं लगाया। सिर्फ प्रतीची की तरफ से भाई-भाभी को कठघरे में खड़ा किया गया है।
- एक सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि योगेश सुबह ऑफिस आए थे। ऑफिस के सामने यह कैमरा लगा है।
- योगेश के ऑफिस के हर कमरे में कैमरे लगे हैं। मगर, कैमरों की डिस्प्ले बंद मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि कैमरे योगेश ने बंद कर दिए होंगे। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है।
- बंशी विहार में बृहस्पतिवार को पति-पत्नी को कॉलोनी के लोगों ने देखा था। वह बाहर टहल रहे थे। तब उनमें किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा था। उनके बीच ऐसी क्या बात थी, जो यह कदम उठा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें