फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत से पहले पत्नी से किया था दिवाली पर घर आने का वादा, उग्रवादियों के हमले ने छीनीं परिवार की खुशियां

Thu, 08 Oct 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
शहीद वीरेंद्र यादव का फाइल फोटो और सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
असम राइफल्स के जवान वीरेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान कई बार उग्रवादियों से आमना सामना हो चुका है। चार साल पहले हुए हमले के वक्त उन्होंने उग्रवादियों को करारा जवाब दिया था। उस समय एक गोली उनके सिर को छूकर निकल गई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शहीद के परिवार को तिरंगा सौंपते सेना के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शहीद वीरेंद्र सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे दीपक यादव ने बताया कि करीब चार साल पहले भी उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। उस वक्त पिता और उनके साथियों ने उग्रवादियों को करारा जवाब दिया था। एक गोली वीरेंद्र सिंह यादव के सिर से रगड़ती हुई निकल गई। उनके सिर में नौ टांके आए थे। इस घटना के बाद से परिवार के लोग चाहते थे कि वह वीआरएस ले लें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ समय बाद ही वह ड्यूटी पर वापस लौट गए।
विज्ञापन

3 of 5
जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता के बारे में बताते हुए दीपक की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि पापा एक साल से घर नहीं आए थे। बीते वर्ष वह दिवाली पर घर आए थे। इस बार भी उन्होंने दिवाली घर आने की बात कही थी। उन्होंने वादा किया था कि वह बीस अक्तूबर के आसपास घर आएंगे और इस बार भी दिवाली मिलकर मनाएंगे। उनका यह वादा अधूरा रह गया। 

4 of 5
शहीद वीरेंद्र सिंह यादव का परिवार - फोटो : अमर उजाला
एक घंटा पहले जाना था परिवार का हालचाल 
रविवार को अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादी हमले में शहीद हुए वीरेंद्र सिंह यादव ने हमले से एक घंटे पहले पत्नी मुकेश देवी से फोन पर बात की थी। इस बीच उन्होंने घर परिवार का हालचाल लिया। साथ ही दिवाली पर घर आने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद वीरेंद्र यादव को श्रद्घांजलि देते एसपी मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
बेटे के अनुसार पापा ने मां से कहा कि अभी ड्यूटी पर जा रहा हूं, ड्यूटी खत्म होते ही बाद करूंगा। इसके कुछ ही देर बाद पापा के शहीद होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें