फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे संघर्ष के बाद शहीद देवेंद्र की पत्नी को मिली नौकरी, कहा- बच्चों की परवरिश को मिला सहारा

Wed, 21 Aug 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शहीद की पत्नी ने कनिष्ठ लिपिक के पद पर किया ज्वाइन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शहीद देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी पिंकी बघेल को लंबे संघर्ष के बाद नौकरी मिल गई है। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर ज्वाइन कर लिया। इस दौरान वो बेहद ही भावुक नजर आईं। अपने भाई के साथ जिला मुख्यालय पहुंची पिंकी बघेल सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अन्य कर्मचारियों से मिलीं। उन्हें इस नौकरी के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद देवेंद्र सिंह का बेटा
शहीद देवेंद्र का परिवार कई बार जिलाधिकारी से मिला। बात नहीं बनी तो मुख्य सचिव के पास पहुंचा। आश्वासन मिला लेकिन नौकरी नहीं। परिवारीजनों ने बताया कि इसके बाद जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके कहने पर नौकरी की फाइल तैयार कराई गई।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी और बच्चे (फाइल)
शहीद की पत्नी पिंकी ने बताया कि योगी जी ने उनके दर्द को समझा, उन्होंने बड़ा सहारा दिया है। परिवार की हिम्मत बंधी है। अब बच्चों की परवरिश कर पाउंगी। बेटे धीरज (तीन) ने इसी साल स्कूल जाना शुरू किया है। बेटी ऋतिका (दो) अगले साल से जाएगी।

4 of 5
शहीद देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी पिंकी - फोटो : अमर उजाला
पिंकी का कहना था कि अब उन पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। पूरे परिवार का ध्यान रखना है, बच्चों की परवरिश है और नौकरी भी है, लेकिन सभी से न्याय करने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद देवेंद्र सिंह बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल में तैनात लखनपुर, सिकंदरा निवासी देवेंद्र सिंह बघेल पुत्र नारायण सिंह बघेल पिछले साल 15 मई को शहीद हो गए थे। वो जम्मू कश्मीर में सीमा पर तैनात थे। पाकिस्तान की ओर गोलीबारी की जा रही थी। देवेंद्र इसका जवाब दे रहे थे। तभी एक गोली उनकी आंख में लगी और शहीद हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें