बेड न होने के कारण धनौली की मुन्नी बेगम को एसएन में नहीं किया जा सका भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह 11 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची धनौली की मुन्नी बेगम को भर्ती नहीं किया जा सका। उन्हें सांसें लेने में तकलीफ थी। उन्हें बताया गया कि बेड नहीं है। सुबह 11:30 बजे शास्त्रीपुरम की नेहा पहुंची, उन्हें भी सांसें लेने में परेशानी और बुखार था, भर्ती नहीं किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को काफी इंतजार के बाद भर्ती किया जा सका।