फिरोजाबाद के जसराना में पत्नी के दूसरी शादी करने से आहत पति शोले का वीरू बन गया। युवक का कहना था कि उसकी पत्नी ने पहले तो उसे और उसके परिवार को दहेज के केस में फंसाया। इसके बाद राजीनामा के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पत्नी ने राजीनामा तो किया नहीं अब दूसरी शादी और कर ली। इस पर युवक दो तमंचों के साथ दो गैस सिलेंडर लेकर छत पर चढ़ गया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 5
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि थाना जसराना के गांव नगला अमर सिंह के रहने वाले पूर्व फौजी सुभाष का पुत्र विकास छत पर चढ़ गया और तमंचा लहराने लगा। तमंचों के साथ उसके पास दो गैस सिलेंडर देखकर लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं उतरा।
विज्ञापन
3 of 5
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बाद में क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी एवं एसडीएम मोहम्मद रिजवान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के सामने वह दोनों हाथों में तमंचे लेकर छत पर खड़ा रहा और सख्ती करने पर आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने का भरोसा देने पर युवक नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
4 of 5
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दोनों अधिकारियों ने युवक से वार्ता की। युवक ने बताया कि कटैना हर्षा निवासी एक युवती से 2011 में उसकी शादी हुई थी। शादी कुछ दिन बाद कलह शुरू हो गई। बाद में फांसी लगाने का आरोप लगाते हुए विकास के माता-पिता के साथ उसके भाई एवं भाभी के खिलाफ दहेज का अभियोग दर्ज करा दिया। विकास के साथ मां एवं पिता को जेल काटनी पड़ी।
पत्नी ने राजीनामा करने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। इस बीच पत्नी के दूसरी शादी करने पर युवक परेशान रहने लगा है। युवक ने बताया कि अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत राजनेताओं के साथ अधिकारियों से कर चुका है लेकिन कहीं से राहत नहीं मिल पा रही है। बाद में पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उसे तहसील दिवस में बुलाया है।