फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के लिए बनाया गजब का हेलमेट: आंखों पर रंगीन चश्मा, मलयालम अभिनेता के साथ ताज पहुंचा 'वीरेन', लग गई भीड़

Fri, 28 Oct 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मलयालम के कोच्चि के रहने वाले अभिनेता अक्षय  लेह-लद्दाख घूमने जा रहे हैं। वे आगरा पहुंचे, तो उनकी बुलेट बाइक पर कुत्ता भी उनके साथ था। 
विज्ञापन
मलयालम अभिनेता के साथ ताज पहुंचा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा के लिए हेलमेट तो जरूरी है, पर ये हेलमेट जब बुलेट बाइक सवार कुत्ते के सिर पर लगा देखा तो लोग हैरान रह गए। ये हेलमेट खास कुत्ते के लिए ही बनाया गया है। बाइक सवार भी कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि मलयालम अभिनेता अक्षय थे, जो अपनी महिला मित्र नीरजा और कुत्ते वीरेन संग बुलेट बाइक से भारत भ्रमण पर निकले हैं। बृहस्पतिवार को वे ताजमहल पहुंचे, तो उन्हें देखने वालों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बुलेट सवार मलयालम अभिनेता अक्षय - फोटो : अमर उजाला
मलयालम के कोच्चि के रहने वाले अभिनेता अक्षय ने बताया कि लेह-लद्दाख की ट्रिप पर जा रहे हैं। इस बीच वे ताजमहल देखने के लिए आगरा रुक गए। उन्होंने बताया कि इस ट्रिप पर उनका पालतू कुत्ता वीरेने भी है। वीरेन चार साल से उनके साथ है, वो परिवार के सदस्य की तरह ही उसे प्रेम करते हैं। वे जब भ्रमण पर निकले तो वीरेन को अकेला नहीं छोड़ सके और उसे साथ ले लिया। 

इस यात्रा को शुरू करने के लिए जितना उन्होंने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा, उतना ही वीरेन का भी। उन्होंने बताया कि बाजार में कई जगह तलाश की, लेकिन कुत्तों के हिसाब से कोई हेलमेट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एक पुराने हेलमेट को वीरेन के लिए खुद अपने हाथों से तैयार किया। बाइक पर चलते समय आंखों में तेज हवा और धूल न जाए इसके लिए चश्मा भी लिया। वीरेन को उन्होंने एक बेल्ट से अपने साथ बांध रखा है, जिससे ब्रेक लगने पर वो गिरे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें