मकर संक्रांति पर आसमान की ऊंचाइयों से कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। बाजार में इस बार संक्रमण से बचाव का संदेश लिखी पतंगें आई हैं। किसी पर गो कोरोना गो लिखा है तो किसी पर कोरोना से बचें... जैसे संदेश लिखे हैं। सीजन में कारोबारियों को 80 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है। नववर्ष के उपहारों में कोरोना से बचाव के संदेश का चलन काफी पसंद किया गया। अब पतंगों पर भी संक्रमण से बचाव के संदेश लिखे आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मकर संक्रांति के लिए बाजार में आईं पतंगें
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। पतंगबाजी प्रतियोगिताएं तक होती हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। ऐसे में पतंग के बाजार में रौनक बढ़ गई है, मुख्य रूप से माल का बाजार में। यहां पतंगों की थोक और फुटकर की करीब 25 दुकानें हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी कारोबार पिछले साल की तुलना में 50 फीसद ही कहा जाएगा। त्योहार आते-आते बिक्री बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 6
मकर संक्रांति के लिए दुकान पर पतंग देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
80 पैसे से लेकर 60 रुपये तक की पतंग
बाजार में 80 पैसे से लेकर 60 रुपये तक की पतंग की है। कागज की पतंग मथुरा और पन्नी की पतंग आगरा में बन रही है। जबकि मांझा बरेली से आ रहा है। इसकी रील की कीमत 160 रुपये है।
4 of 6
बाजार में आईं पतंगें
- फोटो : अमर उजाला
ये वाक्य लिखे
-मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं
-कोरोना से भारत को बचाना है
-चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करें
-मोदी है तो मुमकिन है
ये भी पसंद
-विभिन्न आकार में आई पतंगें, चील जैसे दिखने वाली पतंग
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना जागरूकता का संदेश लिखी पतंगें
- फोटो : अमर उजाला
संदेश लिखी पतंगें पसंद की जा रहीं
इस समय कोरोना से जागरूक करती हुई पतंगें आकर्षण का केंद्र हैं। सीजन में शहरभर से अनुमानित 80 लाख की बिक्री की उम्मीद है। -अकरम, कारोबारी
मकर संक्राति के लिए बाजार में आईं पतंग
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार तक बिक्री बढ़ने की उम्मीद
बाजार में ग्राहक का आवागमन शुरू हो चुका है। हालांकि बाजार अभी 50 फीसदी ही है। त्योहार तक बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। -आरिफ, कारोबारी
मांझा बरेली से मंगाया जा रहा है
पतंगें मथुरा और आगरा में बनाई जा रही हैं। जबकि मांझा बरेली से आ रहा है। इसमें काफी नई वैरायटी ग्राहकों को लुभा रही हैं। -आमिर, कारोबारी