फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro लोकतंत्र के महापर्व में 'आधी आबादी' ने दिखाया मत का दम, निभाई जिम्मेदारी

विज्ञापन
1 of 5
मतदान करने जातीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर आधी आबादी में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने घर के सारे काम काज छोड़ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। शहर हो या देहात सभी जगह महिलाओं में मतदान करने को लेकर उत्साह देखा गया। पोलिंग बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं नजर आईं। महिलाएं घूंघट की ओट में वोट करने को दहलीज लांघ कर घर से मतदान करने को बाहर निकलीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजते ही लोगों ने बूथों की ओर कूच करना शुरू कर दिया। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त का उत्साह था। महिलाओं ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी जिम्मेदारी से निभाई। 
विज्ञापन

3 of 5
नवाब तरौरा पाठशाला में मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के नवाब तरौरा पाठशाला पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लग गई। इस केंद्र पर बने बूथों पर महिलाओं की अच्छी भीड़ रही। इसी तरह आजाद गांधी मतदान केंद्र पर भी महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई।

4 of 5
मतदान के बाद मां के साथ सेल्फी लेतीं बेटियां - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुबह से ही महिलाएं जत्थों में बूथों पर पहुंचीं और अपने मत का प्रयोग किया। महिलाओं के साथ ही फर्स्ट वोटर बनीं युवतियों में भी खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने मत का प्रयोग कर अपनी मित्रों और परिजनों के साथ सेल्फी खिंचाई तो वहीं युवतियों ने भी अपने मत का प्रयोग कर सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला मतदाताओं का फूल देकर स्वागत - फोटो : अमर उजाला
पहली बार लोकसभा चुनाव में पिंक बूथ और मॉडल बूथों का निर्माण कराया गया था। ये बूथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें