लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान को लेकर युवाओं में गजब का जोश दिखा। एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी सीट पर बड़ी संख्या में युवा पहली बार वोट किया। पहली बार मतदान के लिए उत्साहित युवा सुबह ही बूथ पर पहुंच गए थे। मतदान के बाद अंगुली पर लगे स्याही निशान के साथ सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर साझा किया। इनका कहना था कि पहले मतदान का निशान अमिट है। यह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इन युवतियों ने पहली बार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
मतदान का सिलसिला बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर चुनाव छा गया। ‘ये देखो निशान, हमने कर दिया मतदान’, ‘हमने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई, आप कब निकलेंगे भाई’, ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ सरीखे कमेंट डाले गए। मतदान को लेकर युवाओं में अधिक जोश दिखा।
विज्ञापन
3 of 5
मतदान के बाद मां के साथ सेल्फी लेतीं बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप और फेसबुक के दौर में वोट डालने से पहले और बाद में लोगों ने बूथ के बाहर सेल्फी ली। किसी ने परिवार के साथ सेल्फी ली, तो कोई दोस्तों के साथ अंगुली दिखाते हुए सेल्फी लेता नजर आया। सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
4 of 5
अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए मतदान करने के बाद जैसे ही मतदाता बाहर निकले उन्होंने अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। किसी ने मतदान को अलग ही अहसास बताया तो किसी ने सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
तीनों जिलों में मतदान के लिए बनाए गए 10 आदर्श बूथ और एक सखी बूथ पर अलग ही नजारा था। यहां की गई साज-सज्जा ने मतदाताओं को लुभाया। सखी बूथ पर महिला कार्मिकों की तैनाती के चलते महिलाओं ने खूब वोट डाले।