मैनपुरी में डिंपल यादव के नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने न जाने कितने लोगों का जीवन बदला है। जो सिद्धांत समाजवादियों को नेताजी ने दिए हैं, मैनपुरी की जनता उस बात को समझती है कि ये उनके सिद्धांतों का ही चुनाव है। उन्होंने कहा कि नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। कार्यकर्ता मतदान वाले दिन एक-एक वोट से नेताजी को श्रद्धांजलि दें। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को अभी तक की सबसे बड़ी जीत दिलाएं।
अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी को हमेशा अपनी कर्मभूमि मानकर ही नेताजी ने काम किया। हमेशा मैनपुरी आने के लिए लालायित रहते थे। उपचुनाव में महिलाओं, युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह है। लोकसभा के आम चुनाव में भीषण गर्मी के बाद भी कार्यकर्ताओं में जबरदसत उत्साह था, जिसे उपचुनाव में भी बरकरार रखना है।