बीजेपी पार्टी।
- फोटो : amar ujala
भाजपा नेताओं के भी पर्चा खरीदने की रही चर्चा
भाजपा की ओर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शुक्रवार के कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी तय होने की चर्चाओं को हवा दे दी है। दरअसल शुक्रवार दोपहर को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान व अन्य भाजपा नेता कलकट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात भी की। हालांकि उन्होंने पर्चा खरीदने की बात पर साफ इंकार कर दिया।
लौटाए जाते रहे फरियादी और आवेदक
कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन के चलते आमजन और फरियादियों के प्रवेश को रोक दिया गया है। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय, पूर्ति विभाग, डूडा कार्यालय समेत अन्य विभागों में कार्यों के लिए आने वाले आवेदकों और फरियादियों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को भी मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें वापस लौटते रहे।