फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण केस: महेंद्र से बना अब्दुल रहमान..उम्रकैद काट रहे कलीम सिद्दीकी का संभाला गैंग, चाैंकाने वाला खुलासा

Tue, 22 Jul 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। अब सगी बहनों के धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया है। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माैलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था।

 
विज्ञापन

2 of 7
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई। उसे भी धर्मांतरण के लिए लाए जाने की आशंका है। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरोह के आतंकी फंडिग के बारे में पड़ताल की जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा धर्मांतरण कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों और अपने सदस्यों को रुपये मुहैया कराती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अब्दुल रहमान का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए थे।

 

4 of 7
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली के सलीमपुरी स्थित मुस्तफाबाद इलाके में दबिश दी। वहां से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर में हरियाणा के रोहतक निवासी एक युवती भी मिली। रोहतक के थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। इस पर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अब्दुल रहमान गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह कनाडा में रहने वाले दाऊद अहमद के संपर्क में है। वह कलीम सिद्दीकी के लिए काम कर रहा था। उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।


 
विज्ञापन

5 of 7
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 साल पहले महेंद्र से बना था अब्दुल रहमान
पुलिस की पकड़ में आए अब्दुल रहमान ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली स्थित रामगढ़ का रहने वाला है। उसका असली नाम महेंद्र पाल जादाैन है। उसका जन्म 1973 में हुआ था। उसने पहले ईसाई धर्म अपनाया था। 1990 में मुस्लिम धर्म अपना लिया। वह दिल्ली में जाकर बस गया और मजदूरी करने लगा था। तब उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के कलीम सिद्दीकी से हुई थी। वह उसके लिए काम करने लगा और धर्मांतरण कराने लगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी मात्रा में मिला धार्मिक साहित्य
पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान के घर की तलाशी ली। उसने अपना दो मंजिला आलीशान घर बना रखा है। इलाके में लोग उसे अब्दुल रहमान उर्फ चचा के नाम से जानते हैं। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके घर से इस्लाम और बहुजन समाज, ईश्वर और सृष्टि श्रेष्ठ काैन, आपकी अमानत आपकी सेवा में, सांप्रदायिक शांति एवं सद्भाव क्यों और कैसे, आतंकवाद और इस्लाम नामक पुस्तकें बरामद की गईं। धार्मिक साहित्य भी मिला है। इनमें ज्यादातर कलीम सिद्दीकी और जाकिर नायक की हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से ही धर्मांतरण के लिए प्रचार किया जाता था। अब्दुल रहमान कलीम सिद्दीकी की ग्लोबल पीस सेंटर संस्था के दिल्ली के शाहीन बाग स्थित कार्यालय से जुड़ा हुआ था, जो साहित्य बरामद हुआ है, उसमें कई लोगों के नाम भी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजीवन कारावास की सजा काट रहा कलीम सिद्दीकी
यूपी एटीएस ने 2021 में कलीम सिद्दीक को सामूहिक धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया था। पिछले साल उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसके अलावा 11 और लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, कलीम सिद्दीकी की ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में 57वीं रैंक आई थी। उसने डाॅक्टर बनने के बजाय धर्म का प्रचार शुरू कर दिया। माैलाना बनकर दीनी शिक्षा दे रहा था। उसने ट्रस्ट खोलकर मदरसा बना लिया था। उसके पास कई देशों से करोड़ों की फंडिंग होती थी। एटीएस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-UP: 15 दिन में दूसरी बार किशोरी को सांप ने डसा...नहीं बची जान, धतूरा तोड़ने प्लाॅट में गई थी; मचा चीत्कार


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें