फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Aug 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला
हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। आगरा में जोश और देशप्रेम से लबरेज युवाओं ने शनिवार को एमजी रोड पर तिंरगा वाहन रैली से अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' की एक और कड़ी को जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से आजादी के अमृत महोत्सव में शहीदों को याद करने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए यात्रा निकाली गई। जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर इस यात्रा का स्वागत किया गया।


 
विज्ञापन

2 of 5
तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला

यहां से गुजरी रैली 

12 अगस्त को सुबह 8 बजे से ऑटो डीलर्स एसोसिएशन, आगरा के सहयोग से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहन रैली निकाली गई, जो प्रतापपुरा, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन तिराहे से होते हुए कॉसमॉस माल, संजय प्लेस पर समाप्त हुई। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन

3 of 5
तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला

एमजी रोड पर गूंजते रहे जयकारे

तिरंगा वाहन रैली में एमजी रोड पर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगों से पटे एमजी रोड पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 


4 of 5
तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

तिरंगा यात्रा के समापन पर कॉसमॉस माल में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। गणेश वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद देशभक्त के गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिरंगा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला

ये हैं प्रायोजक और सहयोगी

'मां तुझे प्रणाम' के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल, सह प्रायोजक न्यूरो सर्जन डॉ. नरेश शर्मा, प्रायोजक डॉ. नीतू चौधरी (एमडी पैथोलॉजी), एफमेक, डॉ. एमपीएस ग्रुप हैं। अन्य सहयोगियों में स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज, देव कंस्ट्रक्शन, डीएसएम सोल्स, बलूनी क्लासेज, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, माधव सिरेमिक, जीकेबी ऑप्टिकल, पूरन चंद एलएलपी, जीएम प्रोडक्ट (शोधी हर्रे), सर्वा डेंटल हॉस्पिटल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें