फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर प्रिंसेज का ताज

Mon, 13 Aug 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
तीज क्वीन कॉन्टेस्ट, तीज प्रिंसेस कॉन्टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान में साल 2018 की तीज क्वीन का ताज मिकी अग्रवाल और तीज प्रिंसेज का ताज रिया चावला के सिर पर सजा। सूर सदन में देर रात तक चले कांटेस्ट के फाइनल में बेहद कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें टेलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड के बाद विजेताओं के नाम का एलान किया गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

2 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
तीज क्वीन में दूसरे स्थान पर ज्योत्सना और तीसरे स्थान पर अनुष्का रोचानी रहीं। तीज प्रिंसेज कांटेस्ट में दूसरे स्थान पर दीक्षा पचौरी और तीसरे स्थान पर मानसी जैन रहीं। कोई अपने घर की रानी है तो किसी पर ऑफिस या स्कूल की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

3 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
घर की रसोई और अपने कामकाज में व्यस्त रहीं महिलाओं को अमर उजाला ने तीज क्वीन कांटेस्ट के जरिए मंच दिया तो उनकी प्रतिभा सामने आई। तीज कांटेस्ट का उद्घाटन समाजसेवी नीलू धाकरे, मधु बघेल, रजनी अग्रवाल, अंतरा जैन, शिल्पा माहेश्वरी और अंशिका सक्सेना ने दीप जलाकर किया। 

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

4 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध टीवी कलाकार सपना सिकरवार ने इन प्रतिभागियों के टेलेंट को परखा और विजेताओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में अनामिका सिंह को सम्मानित किया गया। कोरियाग्राफर डॉ. शिवानी मिश्रा और कपिल आहूजा को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

5 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
तीज क्वीन के फाइनल राउंड में शशि लालवानी, भावना जैन, विवेकनी मिश्रा, प्रियंका चौहान, मोनिका अग्रवाल, अंजली यादव, प्रीति गुप्ता, प्रियंका जैन, अनुष्का रोचानी, एकता वर्मा, तृप्ति, राजेश्वरी, मिकी, ज्योत्सना, सुजाता गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में इनमें से पांच प्रतिभागी पहुंची। पहले राउंड में परिचय हुआ और दूसरे में टेलेंट परखा गया। प्रतिभागियों ने नृत्य, गीत और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

6 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
तीज प्रिंसेस की फाइनल में प्रिया कुशवाह, सलोनी चाहर, रिचा सिंह, मानसी जैन, राधिका थापा, ज्योति लालवानी, अनुप्रिया गुप्ता, सृष्टि अग्रवाल, दीक्षा पचौरी, रिया चावला के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दूसरे राउंड में इनमें से पांच प्रतिभागी को फाइनल के लिए चुना गया। सलोनी चाहर, रिचा सिंह, मानसी जैन, दीक्षा पचौरी और रिया चावला से जज सपना सिकरवार ने सवाल पूछकर एक मिनट में कागज पर उत्तर लिखवाया और उसके बाद उनसे बात की।

विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

7 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल 'एफआईआर', 'भाभी जी घर पर हैं', मे आई कम इनमें करिश्मा का किरदार निभा चुकीं सपना सिकरवार ने तीज कांटेस्ट की प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुतियों पर खड़े होकर तालियां बजाई और उनके  नृत्य, अभिनय की हौसला अफजाई की। 2014 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल के लिए इंडियन टेली अवार्ड जीत चुकीं सपना सिकरवार ने प्रतिभागियों को टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

तस्वीरें: 'मां तुझे प्रणाम' के कॉन्टेस्ट में मिकी बनीं तीज क्वीन, रिया के सिर सजा प्रिंसेज का ताज

8 of 8
Teej Queen Princess Contest - फोटो : अमर उजाला
तीज क्वीन की प्रतिभागियों ने किसी निपुण कलाकार की तरह सामाजिक सरोकारों और उनकी समस्याओं को उभारा। युवतियों पर तेजाब फेंकने, पेड़ बचाने, बेटियों को बचाने का संदेश मंच से दिया गया। एसिड अटैक सरवाइवर्स के दर्द और संघर्ष को प्रीती गुप्ता ने जब दिखाया तो हाल के सभी दर्शक और जज ने खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाया। सबसे ज्यादा तालियां प्रीती गुप्ता की प्रस्तुति को मिलीं। विवेकनी मिश्रा ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की कहानी बयां की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें