फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होने वाले चंद्रग्रहण का कुछ राशियों पर अच्छा तो इन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, करें ये उपाय

Thu, 28 Jun 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Lunar eclipse
27 जुलाई को आषाढ शुक्ल पूर्णिमा के दिन मूल नक्षत्र में पड़ने वाला चंद्रग्रहण हर राशि के लोगों पर प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए लाभदायक भी होगा तो कुछ के लिए हानिकारक। जानकारों की मानें तो सबसे बुरा प्रभाव धनु, मकर और मीन राशि पर पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
zodiac - फोटो : zodiac
27 की रात 11:54 बजे से शुरू होने वाला चंद्रग्रहण 28 की सुबह 3:48 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण शुरू होने के करीब 12 घंटे पहले से सूतक  लग जाएगा। मतलब 27 की दोपहर 12:14 से सूतक शुरू होगा। इस दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला
पंडित डॉ. आदित्य पांडे ने बताया कि चंद्रग्रहण के दौरान पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दौरान किया जाने वाला पूजन प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिषाचार्य संतोष मुद्गल ने बताया कि चंद्रग्रहण का प्रभाव 27 दिन से अधिक नहीं रहता। 

4 of 6
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala
चंद्रग्रहण जनमानस पर असर डालता है न की सत्ता या सरकार को। चंद्रग्रहण चांदी, सफेद वस्तुओं एवं मूल्यवान धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी के संकेत देता है। आचार्य डॉ. हरि गोपाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान निकलने वाली किरणें भोजन को दूषित कर देती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
tulsi - फोटो : अमर उजाला
शरीर के लिए भी घातक होती हैं। इस कारण ग्रहणकाल में भोजन करने से मना किया जाता है। तुलसी को एंटीबायोटिक माना जाता है।इस कारण शास्त्रों में ग्रहणकाल में भोजन में तुलसी डालने का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र्रग्रहण का राशियों पर असर

6 of 6
राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष: संतान संबंधी कष्ट तथा आय में रुकावट
वृष: शत्रुता में वृद्धि तथा धनहानि
मिथुन: आय में वृद्धि एवं नए कार्य में सफलता
कर्क: स्वास्थ्य कष्टकारी, हर कार्य में विलंब
सिंह: यात्राओं के सुयोग एवं परिवार में शुभ समाचार
कन्या: कुटुंब में तनाव, धनहानि
तुला: भाई बहनों में तनाव तथा पेट संबंधी कष्ट
वृश्चिक: आमदनी में बढ़ोतरी तथा यात्राओं से लाभ
धनु: बेहद कष्टकारी, धनहानि
मकर: कष्टप्रद, मानसिक तनाव
कुंभ: आय के नए स्त्रोत एवं नए व्यापार से लाभ
मीन: धनहानि एवं मानहानि

ये करें उपाय: चांदी अथवा पीतल के पात्र में गंगाजल भरकर काले और सफेद तिल डालें। ग्रहणकाल के दौरान ईश्वर का
स्मरण करें और जल को घर में छिड़क दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें