फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के हिन्दू जागरण मंच ने निकाली शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

Mon, 25 Jun 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को हिन्दु साम्राज्य दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा निकाल रहे हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। जिससे माहौल गर्मा गया। यात्रा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से झड़प हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

2 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के आला अधिकारियों और एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया की बीच वार्ता के बाद यात्रा का रूट बदलने पर समझौता हुआ। उसके बाद प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

3 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम करीब 4.30 बजे शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया था। शोभायात्रा का उद्घाटन एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया को करना था। तय समय पर कार्यकर्ता शिवाजी महाराज और भारत माता की सवारी लेकर नूरी गेट स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुंच गए।

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

4 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अनुमति पत्र दिखाने को कहा कि कार्यकर्ताओं के पास अनुमति पत्र नहीं था तो पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। इससे वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प होने लगी तो वहां एडीएम सिटी केपी सिंह, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह भी पहुंच गए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

5 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी ने कहा कि आपके पास अनुमति नहीं है लिहाजा यात्रा नहीं निकालने देंगे। दूसरा जिस रूट से यात्रा निकाली जा रही है, वहां से यात्रा निकालने पर विवाद की आशंका है। विवाद हुआ तो शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। लेकिन कार्यकर्ता यात्रा निकालने पर अड़े रहे। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

6 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच रामशंकर कठेरिया पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की और शोभायात्रा का रूट बदलने पर सहमति होने के बाद यात्रा निकाली गई। आगरा किला के सामने स्थिति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

7 of 7
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
शिवाजी महाराज की शोभायात्रा में कार्यकर्ता शस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे थे। कई कार्यकर्ता ऐसे थे जिनके हाथों में तलवारें थीं। जिन्हें लहराते हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। हथियारों के लहराने की वजह से विवाद हो सकता था। वार्ता में तय हुआ था कि कोई भी कार्यकर्ता शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें