फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा... मां-बहनों संग करता था ये काम; पीटता था बाप

Thu, 02 Jan 2025 02:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Lucknow Mass Murder Case: लखनऊ सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले सनकी अरशद को लेकर चौंकने वाले खुलासे हुए हैं। सनकी मां और बहनों को घर से बाहर निकलने नहीं देता था। उसका बाप भी पड़ोसियों से बात करने पर पीटता था। 
विज्ञापन
1 of 11
Lucknow Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
Lucknow Murder News: आगरा के इस्लाम नगर के अरशद ने मां और चार बहनों की हत्या यूं ही नहीं की। मोहल्ले वाले उसे सिरफिरा कहते हैं। लोगों ने दावा किया कि उसने घर को बहनों के लिए कैदखाना बना दिया था। घर से निकलने पर उनसे मारपीट करता था। रोजाना पड़ोसी बहनों से मारपीट की आवाज सुना करते थे। वह खुद भी पड़ोसियों से बात नहीं करता था। कई बार कहासुनी करने लगता था। इस कारण कोई उससे बोलता नहीं था। लखनऊ में हत्याकांड की जानकारी के बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोग यही कह रहे थे कि अरशद सिरफिरा था।

विज्ञापन

2 of 11
आगरा में आरोपी अरशद का घर - फोटो : अमर उजाला
एक कमरे में रहता था पूरा परिवार
बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह उनका परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली से आगरा आया था। दिल्ली में वह किसी फैक्टरी में काम करता था। किसी बात पर नौकरी चली गई। इस पर आगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। बाद में यहीं पर 100 गज का प्लॉट खरीद लिया। इसमें एक कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। फरवरी 2024 में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी। 
विज्ञापन

3 of 11
आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं...
इसके बाद 50 गज में अपना दो मंजिला मकान बना लिया। एक दुकान भी बना ली। इसमें सामान बेचना शुरू कर दिया। बगल में पड़ाेसी आफताब की दुकान है। मोहल्ले में रहने वाले साहिल ने बताया कि मोहम्मद बदर अपनी पत्नी और बेटियों को पीटा करता था। यही काम अरशद भी करता था। मां अस्मा और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। साहिल का कहना था कि पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं। इस कारण उनसे कोई बात नहीं करता था।

4 of 11
अरशद की सास कासिमा - फोटो : अमर उजाला
दो महीने में चली गई थी बहू, ले लिया तलाक
28 जुलाई 2019 को अरशद का निकाह हुआ था। बस्ती में रहने वाली कासमा ने बताया कि मोहल्ले में ही अरशद के परिवार से जान पहचान हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी के निकाह के लिए बात की। बदरुददीन तैयार हो गए। इस पर निकाह कर दिया। बेटी को घर जाने पर पिता-पुत्र का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अरशद चांदनी से मारपीट करता था। उसकी सास भी अपने पति की हरकत से खुश नहीं थी। इस पर वो दो महीने बाद ही वापस मायके आ गई। वह लाैटकर नहीं गई। बाद में दो साल पहले तलाक ले लिया।
 
विज्ञापन

5 of 11
आरोपी अरशद - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में बोला, बहनों को बेचना चाहते थे लोग
होटल में चार बेटियों और पत्नी की हत्या का आरोपी बदर 18 दिसंबर को परिवार के साथ अजमेर गया था। अरशद ने वीडियो में बस्ती वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में अरशद ने कुछ लोगों पर घर कब्जाने का आरोप लगाया है। नौ लोगों के नाम भी लिए हैं। वीडियो में वह कह रहा है कि परिवार की मौत के जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। कुछ लोग उसकी बहनों को हैदराबाद में बेचना चाह रहे थे। आरोपी का कहना है कि उसे और पिता को बस्ती वाले जेल भिजवाना चाह रहे थे, ताकि बहनों को बेच सकें।
 
विज्ञापन

6 of 11
असद का परिवार, पिता के साथ मां व बहनें। - फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन

7 of 11
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे सभी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।

8 of 11
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से पिता-पुत्र को डर था कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार के लोगों का क्या होगा। साजिश के तहत दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। इसके बाद लखनऊ लाए थे।
 

9 of 11
होटल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नए साल की पार्टी के नाम पर पिलाई शराब
साजिश के तहत आरोपी पिता-पुत्र ने परिवार से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने की बात कही। मंगलवार रात में पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई। आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई ताकि बेसुध होने पर उनकी हत्या की जा सके। शराब पिलाने के बाद मंगलवार रात दो बजे अरशद ने पिता के साथ मिलकर पहले मां अस्मा का ब्लेड से गला रेता। फिर हाथ की नस काट दी। 
 

10 of 11
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
गला रेतने के साथ ही हाथ की नस काटी
इसके बाद बहन अल्शिया और रहमीन का गला रेतने के बाद हाथ की नस काट दी। वहीं, बदर ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनाें के हाथ की नस भी काटी। वे चीख-चिल्ला न सके इसलिए सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। यही नहीं, कोई जिंदा न बचे इसलिए हाथ की नस काटने के बाद दुपट्टे से गला भी कसा था।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
पिता को छोड़ा रेलवे स्टेशन, फिर पहुंचा पुलिस चौकी
हत्या के बाद बुधवार सुबह करीब 06:55 बजे दोनों आरोपी होटल से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों साथ निकलते दिखे हैं। अरशद ने पहले पिता को चारबाग स्टेशन छोड़ा। इसके बाद लोको पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम बदर की तलाश कर रही है। बदर अपना फोन होटल में ही छोड़कर गया है, जिसकी वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड और दुपट्टा बरामद कर लिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें