लखनऊ के होटल में सामूहिक हत्याकांड में वांछित मोहम्मद बदर की अंतिम लोकेशन एक जनवरी को कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। बदर ने वहां रेलवे स्टेशन के पास एक एटीएम से रुपये निकाले थे।
लखनऊ के होटल में सामूहिक हत्याकांड में वांछित मोहम्मद बदर की पुलिस तलाश कर रही है। उसकी अंतिम लोकेशन एक जनवरी को कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। बदर ने वहां रेलवे स्टेशन के पास एक एटीएम से रुपये निकाले थे। वह आगरा या दिल्ली में कहीं छुपा हो सकता है। लखनऊ पुलिस आगरा में भी बदर की तलाश कर रही है।
आशंका है कि रकम निकालने के बाद मोहम्मद बदर कानपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़कर आगरा या दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। जिसका कारण दोनों शहरों के बारे में उसकी अच्छी जानकारी होना है। लखनऊ पुलिस को बदर के आगरा में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
2 of 12
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस ने शनिवार को जगदीशपुरा और जीवनी मंडी में भी कई लोगों से संपर्क किया मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। लखनऊ पुलिस के दरोगा अरविंद कुमार तिवारी, सुशील कुमार शुक्रवार को आगरा पहुंचे थे। पुलिस की जांच में बदर की एक जनवरी को अंतिम लोकेशन कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली है। उसने रेलवे स्टेशन के नजदीक एटीएम से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
3 of 12
murder
- फोटो : amar ujala
कपड़ों की फेरी लगाने वाली बस्तियों में भी गई पुलिस
इस्लाम नगर की मीट वाली गली में 150 से अधिक मकान हैं। बदर और अरशद जिस गली में रहते थे, वहां पर अधिकांश परिवार कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते हैं। वह गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों से साड़ियां लेकर आते हैं। ट्रांस यमुना थाना और लखनऊ पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अधिकांश ने फेरी के लिए इलाके बांट रखे हैं। बदर और अरशद छत्ता और जगदीशपुरा इलाके में फेरी लगाने जाते थे। वहां कई लोग उनके संपर्क में थे। लखनऊ पुलिस ने शनिवार को छत्ता के जीवनी मंडी और जगदीशपुरा और लोहामंडी क्षेत्र की खाक छानी।
4 of 12
आरोपी अरशद का आगरा स्थित घर।
- फोटो : amar ujala
पूरन का बेटा जितेंद्र आया था बदर के घर
इस्लाम नगर में 18 दिसंबर की रात आस्मां अपनी दोनों बेटियों व एक युवक के साथ मकान से सामान निकालने आई थीं। शनिवार को पुलिस ने उसका पता खोज निकाला। वह गांव पोइया खंदौली के पूरन का बेटा जितेंद्र था। शनिवार को लखनऊ पुलिस गांव पोइया पूरन से पूछताछ करने पहुंची। पूरन ने पुलिस को बताया कि उसकी और बदर की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों सिलाई का काम करते थे।
विज्ञापन
5 of 12
आगरा में आरोपी अरशद का घर
- फोटो : अमर उजाला
बदर ने जरूरी सामान निकलवाने में मदद मांगी थी
आगरा आने के बाद भी बदर से उसकी बातचीत होती थी। वह 18 दिसंबर को उनके पास आया था। कहा था कि बस्ती वालों से उसका झगड़ा हो गया है, पूरी बस्ती उसके खिलाफ है। बाहर जाने की बताते हुए जरूरी सामान निकलवाने में मदद मांगी थी। जिस पर उन्होंने अपने बेटे जितेंद्र को भेजा था। आस्मां वहां से तीन बैग में कपड़े आदि निकालकर ले गई थीं।
विज्ञापन
6 of 12
होटल में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
7 of 12
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे सभी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।
8 of 12
आरोपी युवक का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से पिता-पुत्र को डर था कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार के लोगों का क्या होगा। साजिश के तहत दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। इसके बाद लखनऊ लाए थे।
9 of 12
आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नए साल की पार्टी के नाम पर पिलाई शराब
साजिश के तहत आरोपी पिता-पुत्र ने परिवार से नए साल की पार्टी लखनऊ में मनाने की बात कही। मंगलवार रात में पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई। आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई ताकि बेसुध होने पर उनकी हत्या की जा सके। शराब पिलाने के बाद मंगलवार रात दो बजे अरशद ने पिता के साथ मिलकर पहले मां अस्मा का ब्लेड से गला रेता। फिर हाथ की नस काट दी।
10 of 12
आरोपी अरशद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गला रेतने के साथ ही हाथ की नस काटी
इसके बाद बहन अल्शिया और रहमीन का गला रेतने के बाद हाथ की नस काट दी। वहीं, बदर ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनाें के हाथ की नस भी काटी। वे चीख-चिल्ला न सके इसलिए सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। यही नहीं, कोई जिंदा न बचे इसलिए हाथ की नस काटने के बाद दुपट्टे से गला भी कसा था।
11 of 12
होटल में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिता को छोड़ा रेलवे स्टेशन, फिर पहुंचा पुलिस चौकी
हत्या के बाद बुधवार सुबह करीब 06:55 बजे दोनों आरोपी होटल से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों साथ निकलते दिखे हैं। अरशद ने पहले पिता को चारबाग स्टेशन छोड़ा। इसके बाद लोको पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम बदर की तलाश कर रही है। बदर अपना फोन होटल में ही छोड़कर गया है, जिसकी वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड और दुपट्टा बरामद कर लिया है।
वीडियो में हत्या की वजह बताई
सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है, मैं अपने पूरे परिवार के साथ लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने के लिए मजबूर हूं। जब पुलिस को यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं अपनी बहनों और खुद को मार चुका होऊंगा। मैं अनुरोध करता हूं कि पुलिस हमारे मोहल्ले के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जिन्होंने उसके घर पर कब्जा कर लिया है। मैंने आवाज उठाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 10 दिनों से हम फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। उसने मोहल्ले में परेशान करने वाले कुछ लोगों के नाम लिए हैं।