फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी की पत्नी ने दी जान: 'दूसरी महिलाओं के लिए बेटी को पीटता था दामाद'; दो बार विधायक रहे हैं नितेश के पिता

Thu, 31 Jul 2025 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

लखनऊ में बुधवार को एएसपी की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। बसपा से दो बार विधायक रहे राकेश बाबू ने बताया कि दामाद ने मंगलवार को भी बेटी से झगड़ा किया गया था। उनका आरोप है दामाद के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध थे। वो दूसरी महिलाओं के लिए बेटी की पिटाई करते थे।
विज्ञापन
1 of 11
Lucknow ASP wife suicide - फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को एएसपी की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एएसपी की पत्नी जान देते हुए कैद हुई हैं। बताया जा रहा है कि महिला तनाव में थी। मंगलवार को महिला ने ऑटिज्म पीड़ित 12 साल के बेटे को मारने का प्रयास किया था। इसका वीडियो भी है।

बेटे की बीमारी को लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को भी एएसपी मुकेश प्रताप सिंह और पत्नी नितेश सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पति के तानों से परेशान होकर नितेश सिंह ने बेटे अनिकेत को मारने की कोशिश की थी। इसका वीडियो एएसपी ने नितेश के मायके वालों को भेजा था। 

 
विज्ञापन

2 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
एडीसीपी ममता रानी के मुताबिक नितेश डिप्रेशन में थीं। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे में नितेश फंदा लगाते नजर आई हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद है।

 
विज्ञापन

3 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
दो बार के विधायक हैं नितेश के पिता
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी राकेश बाबू 2007 से 2017 तक बसपा से विधायक रहे। उनके तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे छोटी नीतेश कुमारी थी। उसकी शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी डिप्टी एसपी मुकेश प्रताप से हुई थी। वह वर्तमान में लखनऊ सीबीसीआईडी में एएसपी हैं। 

4 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
तीन बच्चे 12 वर्षीय अनन्या और अनिकेत जुड़वा हैं। जबकि एक बेटा अभी सवा वर्ष का है। पूर्व विधायक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। 

 
विज्ञापन

5 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
मंगलवार शाम को बेटी ने फोन पर मारपीट की सूचना दी थी। इस पर बेटी ने बुलाया था। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक बुधवार दोपहर में छोटे बेटे प्रमोद, व अन्य रिश्तेदारों के साथ लखनऊ के लिए निकले थे।
विज्ञापन

6 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
'मंगलवार को भी दामाद ने बेटी से झगड़ा किया था'
रास्ते में ही उन्हें नातिन ने बेटी के खुदकुशी करने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ने घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। घर के लोग भी गम में डूब गए। पिता ने बताया कि मंगलवार को भी बेटी से झगड़ा किया गया था। उनका आरोप है दामाद के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध थे। दामद दूसरी महिलाओं के लिए बेटी को पीटता था।
विज्ञापन

7 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
बेटी की मौत की खबर सुनकर नितेश के पिता राकेश बाबू परिवार के साथ लखनऊ पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बब्लू कुमार घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। देर रात जिलाधिकारी की अनुमति से पुलिस ने नितेश के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया।

8 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस, घर आए रिश्तेदार - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
नितेश के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
उधर, नितेश के भाई और फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एएसपी के महिला से करीबी संबंध को लेकर पुलिस से कॉल डिटेल और व्हॉट्सएप चैट की जांच की मांग की है। प्रमोद का कहना है कि उनकी बहन ने कई बार पति को दूसरी महिला से बात करते पकड़ा था।

9 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
प्रमोद ने बताया कि क सप्ताह पहले ही नितेश लखनऊ आई थीं। बहन के लखनऊ आने के बाद से एएसपी उसी से घर का सारा काम करवा रहे थे। आरोप है कि नितेश को परेशान करने के लिए मुकेश ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे।

10 of 11
मृतक नितेश सिंह का फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
हर बात की करते थे रिकॉर्डिंग
मायके पक्ष का आरोप है कि नितेश को परेशान करने के लिए एएसपी हर बात की रिकॉर्डिंग करते थे। तीन साल पहले भी दंपती में काफी विवाद हुआ था। तब एएसपी ने तलाक देने की धमकी दी थी। बाद में दोनों परिवारों ने बातचीत कर मामला शांत करा दिया था। कुछ दिन पहले एएसपी ने अंतिम मौका देकर पत्नी को साथ में रखने की बात कही थी।

 
विज्ञापन

11 of 11
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह - फोटो : संवाद
घटना के वक्त अपने दफ्तर में थे एएसपी
डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, घटना के वक्त एएसपी अपने दफ्तर में थे। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अनन्या और पत्नी नितेश मौजूद थीं। अनन्या शाम चार बजे कमरे से बाहर निकली तो मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। अनन्या ने फौरन अपने पिता को घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: UP: 'एएसपी के महिला से करीबी संबंध...', घर में इसलिए लगवाया था सीसीटीवी कैमरा; पत्नी के भाई से कही थी ये बात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें