फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का छापा: होटल में ऐसे हाल में मिले तीन प्रेमी युगल, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Sat, 26 Mar 2022 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पूछताछ के बाद पकड़े गए प्रेमी युगलों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।  
विज्ञापन
1 of 5
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी स्थित एक होटल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए यहां पहुंच गईं। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। पुलिस ने होटल को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस कार्रवाई से होटल कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौका पाकर होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। इस दौरान होटल से पुलिस ने तीन प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़े। इनसे पूछताछ करने के बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल को सील करते हुए संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।     
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हाईवे किनारे, एटा रोड के होटलों में अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एफएसओ देवेंद्र कुमार, टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने उसायनी वैष्णोधाम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर संचालित हो रहे होटल जीआरजे में छापा मारा। 
विज्ञापन

3 of 5
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
यहां तीन युगल आपत्तिजनक हालत में मिले। प्रेमी युगलों को इस हालत में देख पुलिस टीम की भी शर्म के नजरें झुक गईं। छापे के बीच में ही होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने बताया कि होटल को सील कर दिया गया है।

4 of 5
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका नहीं है जब टूंडला से फिरोजाबाद के बीच स्थित होटलों में अनैतिक कार्यों को लेकर कार्रवाई की गई हो। इससे पूर्व भी जीआरजे होटल सहित टूंडला के कई होटलों, गेस्ट हाउसों पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. बुसरा बानों ने छापा मारकर कई जोड़ों को होटलों से पकड़ा था। कुछ समय बाद ही ये होटल फिर से गुलजार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया  कि होटल जीआरजे में छापा मारा गया था। होटल में मानक के अनुसार, कमरे व आग बुझाने के साधन नहीं थे। होटल में तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत मिले थे। बालिग होने पर परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है। होटलों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें