रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से अपने गांव फिरोजाबाद के नसीरपुर लौट रही 21 वर्षीय युवती की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी प्रेमी राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। राहुल ने शक्तिवर्धक दवा खाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे उसने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो बौखलाकर उसका सिर उठाकर दीवार में दे मारा था।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद पुलिस ने होटल में हुई युवती की संदिग्ध मौत के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में युवती के प्रेमी राहुल उर्फ नितिन यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, वारदात में सहयोग करने वाले उसके फरार साथी अभिषेक की तलाश जारी है। 21 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से अपने गांव फिरोजाबाद के नसीरपुर लौट रही थी। रास्ते में युवती प्रेमी के साथ होटल में रुक गई। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी।
जन्मदिन के बहाने बुलाया, होटल में रचा षड्यंत्र
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल, जो विजेंद्र कॉलोनी, शिकोहाबाद का निवासी है, ने बताया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इसी बहाने उसने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमिका, जो 12वीं कक्षा तक राहुल के साथ ही पढ़ी थी, बीएससी बायो व नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद गुरुग्राम की ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी कर रही थी। 26 अगस्त की शाम को जब वह गुरुग्राम से लौट रही थी, राहुल ने उसे घर जाने से रोक लिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त अभिषेक, निवासी सलेमपुर, की मदद से मईयामई स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया और अभिषेक को बाहर पहरेदारी के लिए बैठा दिया।
विज्ञापन
2 of 10
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिवर्धक दवा का सेवन कर दुष्कर्म, विरोध पर की हत्या
राहुल ने कबूल किया है कि उसने शक्तिवर्धक दवा का सेवन कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। रात लगभग ढाई बजे जब उसने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया, तो युवती ने इसका कड़ा विरोध किया। बौखलाकर राहुल ने युवती का सिर उठाया और उसे दीवार पर दे मारा, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने और दुष्कर्म के कारण अंदरूनी अंगों से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवती की हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
3 of 10
शिकोहाबाद सब्जी मंडी के पास हाईवे स्थित इसी अस्पताल में दोनों युवक लाए थे युवती को।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रात करीब तीन बजे, पहरेदारी कर रहे अभिषेक के साथ राहुल ने युवती को अचेत अवस्था में बाइक पर बैठाया और शिकोहाबाद मंडी के पास स्थित एक अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच, डायल-112 पुलिस टीम को देखकर अभिषेक मौके से फरार हो गया।
4 of 10
युवती के शव को रखकर हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की सहेली और अस्पताल स्टाफ बने सरकारी गवाह
पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में कानूनी शिकंजा मजबूत कर दिया है। मुख्य आरोपी राहुल उर्फ नितिन यादव की जेल रवानगी के बाद विवेचना अधिकारी ने साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभियोजन पक्ष को मजबूती देने के लिए पुलिस ने मृतका की शिकोहाबाद निवासी सहेली और उस निजी अस्पताल के कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया है जहां युवती को अचेत अवस्था में ले जाया गया था।
विज्ञापन
5 of 10
मईयामई गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकानों में बने इसी बैनाम होटल में ठहरे थे प्रेमी-प्रेमिका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद निवासी सहेली वही है जिसके घर युवती ने गांव जाने से पहले अपना बैग रखा था और उसी के माध्यम से पुलिस को वारदात से जुड़े शुरुआती महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इंस्पेक्टर अनुज राणा के अनुसार मुकदमे की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष पैरवी के लिए इन सभी प्रमुख गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 10
युवती के शव के पोस्टमार्टम के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुई थी वारदात
नसीरपुर के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बुधवार को गुरुग्राम से रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौट रही थी। शिकोहाबाद पर उसे प्रेमी नितिन यादव ने रोक लिया था। युवती ने भी अपने परिजन को फोन कर शिकोहाबाद में स्थित सहेली के घर रात अधिक होने व तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ठहरने की बात कह दी थी।
विज्ञापन
7 of 10
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद अपना बैग सहेली के घर छोड़कर प्रेमी के साथ होटल में चली गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट व अंदरूनी रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया था। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया था।
8 of 10
मईयामई गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकानों में बने इसी बैनाम होटल में ठहरे थे प्रेमी-प्रेमिका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षाबंधन की खुशियां मातम में तब्दील
मृतका के पैतृक गांव में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मातम छाया रहा। जिस दिन बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना था उससे एक दिन पहले गांव की बेटी का शव घर पहुंचने से पूरे इलाके में शोक की लहर छाई रही। भाइयों की सूनी कलाइयां और बिलखते परिजन का मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
9 of 10
गांववालों से वार्ता करते बसना के नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, सहेली भी संदिग्धता के दायरे में
एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि पुलिस पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य संकलन में आरोपी द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर मुकदमे में इससे संबंधित धारा बढ़ाई गई है। इससे पूर्व मुकदमा हत्या और एससी-एसटी एक्ट में दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल, आरोपी का मोबाइल व शक्तिवर्धक दवा का पत्ता बरामद किया है। विवेचना के दौरान सह आरोपी अभिषेक निवासी सलेमपुर कर्खा का नाम भी सामने आया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही मृतका की सहेली की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
लोग पुलिस से वार्ता करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिवर्धक दवाएं बिना डॉक्टरी सलाह के न लें
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. योगेश गोयल ने बताया कि शक्तिवर्धक दवाएं किसी को भी बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए। खासतौर पर देखा जाता है कि युवा वर्ग इन दवाओं का अधिक प्रयोग करता है, जो कि मस्तिष्क तक को नुकसान पहुंचाती हैं। कई बार बीपी हाई तक हो जाता है।