फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने काटी प्रेमिका की गर्दन: HR थी मिंकी, विनय कंप्यूटर ऑपरेटर; बोरे में मिली बिना सिर और कपड़ों के लाश

Sun, 25 Jan 2026 10:36 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा

सार

पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन ऑफिस बुला लिया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। 
विज्ञापन
1 of 8
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आगरा स्थित जवाहर पुल (थाना एत्माद्दौला) पर 23 जनवरी की रात 1 बजे बोरे में मिली सिर कटी लाश पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी 25 वर्षीय मिंकी शर्मा की थी। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थी। 24 घंटे बाद रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरे लड़के से मिलने लगी थी मिंकी
कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने उसकी हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मगर 6 महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को बुरी लगने लगी। उसने मिलने के बहाने प्रेमिका को ऑफिस बुलाया। विवाद के बाद चाकू से एक के बाद एक आठ से अधिक वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। शव को यमुना में फेंकने ले गया। मगर बोरा उठा नहीं पाने के कारण पुल पर छोड़कर भाग गया। मृतका के सिर, कपड़ों, मोबाइल को शाहदरा इलाके में झरना नाला में फेंक आया।
विज्ञापन

3 of 8
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
6 फरवरी को भाई की शादी
पार्वती विहार निवासी अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियां थीं। इनमें विंती और रिंकी शादीशुदा हैं। बहनों में मिंकी सबसे छोटी थी। उससे छोटा भाई दीपक है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी 6 फरवरी की शादी है। मिंकी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद संजय प्लेस में मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित एक कंपनी में एचआर थीं। 

4 of 8
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
शादी का कार्ड कोरियर करने की बात कहकर निकली थी
23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कोरियर करने के लिए जाने की बात कही थी। रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद आया। परिजन ऑफिस गए। मगर बंद मिला। रात 10 बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

5 of 8
मिंकी - फोटो : अमर उजाला
लाश के ऊपर नहीं थे कपड़े
उधर, रात तकरीबन 1 बजे लोगों ने जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो सिर कटी लाश मिली। कपड़े भी नहीं पहने थे। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज से एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की तरफ आता नजर आया। उधर, मृतका के परिजन भी तलाश में लगे थे। गुमशुदगी के आधार पर शनिवार देर रात पहचान होने पर पुलिस मृतका के ऑफिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचकर ऑफिस से बाहर लेकर जाता नजर आया।
विज्ञापन

6 of 8
विनय राजपूत - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
वह मिंकी के ही स्कूटर पर एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी नजर आ गया। इससे पुलिस को पूरा अंदाजा हो गया कि हत्या उसी ने की है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिंकी से प्यार करता था। वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों ने अपने परिजन को भी बताया था। मगर छह महीने पहले उसे पता चला कि मिंकी किसी और से बात करती है। उससे मिलने भी जाती है। यह बात उसे बुरी लगने लगी। उसने उसे मना किया। दोनों के बीच झगड़े शुरु हो गए। वह उससे रुपये भी लेती थी। शादी भी नहीं करने दे रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
पूरी प्लानिंग से आया था
पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन ऑफिस बुला लिया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा। 
विज्ञापन

8 of 8
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक के बोरे पर लगाया था टेप
चाकू से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में रख दिया। इसके ऊपर पार्सल पैक करने वाला टेप लपेट दिया। सिर को अपने बैग में रख लिया। मिंकी की ही स्कूटी पर रखकर जवाहर पुल तक आया। यमुना में फेंकना चाहता था। मगर बोरा उठा नहीं सका। राहगीरों के आने पर बोरा पटककर झरना नाला की तरफ भाग गया। वहां पर सिर, मोबाइल, मिंकी के कपड़ों और बैग को ठिकाने लगा दिया। शाहदरा के पास युवती की स्कूटी को छोड़ दिया। अपने दोस्त को बुलाकर घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें