फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ एसपी दफ्तर पहुंची युवती बोली- साहब शादी करा दो नहीं तो दे देंगे जान

Wed, 22 Jan 2020 04:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
एसपी दफ्तर पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज निवासी एक युवती बुधवार को प्रेमी के साथ एसपी के सामने पेश हुई। उसका कहना था कि हम दोनों की शादी करा दो नहीं तो वह जान दे देंगे। गैर जाति के चलते घरवाले उसकी हत्या भी कर सकते हैं। एसपी ने कोतवाली व महिला थाना पुलिस को उम्र संबंधी दस्तावेज जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र निवासी एक युवती मंगलवार की रात घर से निकल आई। वह रात को ही करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी के पास पहुंच गई। बताया कि घरवाले उसके प्यार को समझ नहीं पा रहे हैं। गैर जाति का होने के चलते शादी नहीं करेंगे। वह लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी युगल को सुरक्षा के साथ भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रात को दोनों ने तय किया या तो शादी करेंगे या फिर जान दे देंगे। महिला थाना पहुंच कर दोनों ने एलान किया कि उनकी शादी करा दो। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को प्रेमी युगल को एसपी अजय कुमार पांडेय के समक्ष पेश किया गया। वहां भी दोनों शादी न होने पर जान देने की बात कह रहे थे। 
 

4 of 5
एसपी दफ्तर पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने दोनों को आश्वस्त किया कि वह बालिग हैं तो शादी को कोई नहीं रोक सकता। इंस्पेक्टर कोतवाली एलओ भानू प्रताप व महिला थाना प्रभारी एकता सिंह को उम्र संबंधी दस्तावेज जांचने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती शादी करने की बात कह रहे हैं। दोनों के उम्र संबंधी दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। यदि बालिग हैं तो वह कानूनी तौर पर मर्जी से शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं। कानून व्यवस्था के तहत दोनों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। अजय कुमार पांडेय, एसपी
                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें