फिरोजाबाद में मंगलवार रात को राम नगर स्थित पुलिस चौकी का नजारा अलग ही था। चौकी के अंदर बैंडबाजों का शोर था। यहां पुलिस ने प्रेमी युगल का विवाह अपने खर्च पर कराया और दोनों को खुशी-खुशी थाने से विदा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
यूपी: पुलिस चौकी में धूमधाम से हुई प्रेमी युगल की शादी, तस्वीरों में जानें पूरी प्रेम कहानी
2 of 5
couple get married at police station
- फोटो : अमर उजाला
थाना लाइनपार के मोहल्ला छारबाग निवासी युवती सोनिया और लवकुश वर्मा के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन परिजन राजी नहीं थे। दोनों घर से चले गए थे। पुलिस दोनों को तलाश रही थी। दोनों थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
यूपी: पुलिस चौकी में धूमधाम से हुई प्रेमी युगल की शादी, तस्वीरों में जानें पूरी प्रेम कहानी
3 of 5
couple get married at police station
- फोटो : अमर उजाला
मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस दोनों के परिजनों को बुला लिया। प्रेमी युगल शादी के लिए अड़े थे। दोनों का कहना था कि यदि शादी नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगे। थाने में बातचीत हुई तो दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए। विवाह की तैयारी शुरू कर दी।
यूपी: पुलिस चौकी में धूमधाम से हुई प्रेमी युगल की शादी, तस्वीरों में जानें पूरी प्रेम कहानी
4 of 5
couple get married at police station
- फोटो : अमर उजाला
लड़की काफी गरीब परिवार की है। रामनगर चौकी इंचार्ज उमर फारूख ने दोनों की शादी के लिए खर्चा उठाया। चौकी पर ही बैंडवाले बुला लिए गए। वर और कन्या पक्ष के लोग भी आ गए। खूब नाच-गाना हुआ। चौकी में ही बने मंदिर पर जयमाला की रस्म हुई।
यूपी: पुलिस चौकी में धूमधाम से हुई प्रेमी युगल की शादी, तस्वीरों में जानें पूरी प्रेम कहानी
5 of 5
couple get married at police station
- फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी उमर फारूख ने भी कन्यादान की रस्म की। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दोनों को खुशी-खुशी चौकी से विदा कर दिया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। सभी बाराती बनकर शामिल हुए। प्रेमी युगल एक ही समाज के हैं। शादी के बाद दोनों काफी खुश थे।