मोहब्बत की अनमोल निशानी ताजमहल...डायना सीट पर बाहों में बाहें डालकर बैठे इस साल की सबसे चर्चित प्रेम कहानी 'लव आज कल' के सितारे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान। और उन्हें कैमरे में कैद करते हजारों सैलानी...वक्त मानो ठहर सा गया। फिल्म 'लव आज कल' के सितारे कार्तिक सारा मंगलवार को ताजनगरी में अमर उजाला के मेहमान बने। वो अमर उजाला के पाठकों से रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने ताजमहल का भी दीदार किया।
विज्ञापन
2 of 9
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर फिल्मी सितारे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पर संगमरमरी हुस्न की दिवानगी ऐसी सिर चढ़ कर बोली कि दोनों ने 54 मिनट में एक दूसरे के 150 से ज्यादा फोटो खींचे।
विज्ञापन
3 of 9
ताजमहल में सार्तिक का अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
प्यार के इन लम्हों में फैन्स की गुजारिश पर कार्तिक ने सारा को बाहों में उठा लिया और बोले, वाह ताज, वाह मोहब्बत, ये है लव आजकल।
4 of 9
‘माई सिटी टॉक्स- लव आज कल’ कार्यक्रम में 'सार्तिक'
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मंगलवार को कार्तिक और सारा अमर उजाला के मेहमान थे। वे यहां अमर उजाला की ‘माई सिटी टॉक्स- लव आज कल’ प्रतियोगिता के विजेताओं से मुलाकात करने और उनके सवालों का जवाब देने के लिए आए थे।
विज्ञापन
5 of 9
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे जैसे ही दोनों ताज में दाखिल हुए तो सैलानी सार्तिक, सार्तिक चिल्लाने लगे। सारा और कार्तिक के फैन उन्हें सार्तिक कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
डायना सीट पर कार्तिक और सारा ने पहले 20 मिनट तक फोटो खिंचवाए। इसके बाद चल दिए लेकिन कार्तिक का जी नहीं भरा था, उन्हें फिर से सारा के साथ सेल्फी लेनी शुरु कर दी। सारा ने भी सेल्फी ली।
विज्ञापन
7 of 9
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
एक सीट से दोनों उठकर चले लेकिन चार कदम चलते ही दूसरी सीट पर बैठकर फिर से फोटो खिंचवाने लगे। बाहर जाते समय सारा ने फिर से कह दिया कि एक बार में जी नहीं भरा...अभी पांच मिनट और। दोनों फिर से ताज को निहारते हुए फोटो खिंचवाने लगे। कार्तिक ने सारा को शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में बताया।
8 of 9
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान ने कहा कि बेहद सुंदर है ताज, मैंने देखा तो देखती रह गई, वाकई यह प्यार की अनमोल निशानी है, वाह ताज। कार्तिक आर्यन ने कहा कि मैं ताज में पहले भी आ चुका हूं, जब भी देखता हूं, देखता रह जाता हूं, इसमें कशिश है, जो मुझे खींच लाती है।
अमर उजाला के पाठकों से रूबरू होते कार्तिक और सारा
- फोटो : अमर उजाला
ताज के पार्श्व में ताजखेमा में अमर उजाला की ‘माई सिटी टॉक्स- लव आज कल’ प्रतियोगिता के दौरान पाठक पियूष कुमार के अनुरोध पर कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को प्रपोज करके दिखाया। सार्तिक ने यहां चयनित जोड़ियों के सवालों के जवाब भी दिए।