मथुरा के कोसीकलां में लोकतंत्र का उत्सव मनाते हुए रामनगर निवासी गोपाल प्रसाद अग्रवाल के संयुक्त परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। वहीं पहली बार वोट देने वाले युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया।
93 वर्षीय गोपाल प्रसाद ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है, जो लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में काम करता है। यह देश के निर्णय में भागीदारी का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उनके पुत्र नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि मतदान करने से नागरिकों को अपने हक की रक्षा करने का मौका मिलता है। यह सरकार के निर्णयों में सहयोग करने की शक्ति प्रदान करता है। मतदान करने से समाज में सामाजिक और आर्थिक, समानता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद, पुत्र धर्मवीर अग्रवाल, निरंजन प्रसाद, अनिल अग्रवाल, कहैन्यालाल, पुत्रवधू विजय लक्ष्मी, ज्योति अग्रवाल, पौत्र शिवम अग्रवाल, चिरागवीर सहित पूरा परिवार एक साथ वोट डालने आदर्श मतदान केंद्र बल्देवगंज पर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
युवा वोटर
- फोटो : अमर उजाला
देश की तरक्की, विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने वाले युवाओं में एक अलग उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने मतदान कर खुशी का इजहार किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का कहना था कि पहली बार महसूस हुआ कि देश के लिए कुछ अच्छा किया है। एक अलग आनंद की अनुभूति हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
वोटर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही लगी लाइन
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। मतदान को लेकर उत्साहित युवा भी घरों से निकले। इस दौरान बूथों पर कुछ ऐसे युवा मतदाता दिखाई दिए जो अभिभावकों के साथ आए थे। युवाओं ने कहा कि देश के लिए कुछ अच्छा किया और देश से जुड़ाव महसूस हुआ है। जिसके बाद युवाओं ने पहली बार वोट डालने का अनुभव साझा किया।
4 of 5
युवा वोटर
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी ली
मतदान करके निकले युवाओं ने मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर की। वाटर वर्क्स कंपाउंड निवासी सलौनी अग्रवाल का कहना था कि पहली बार वोट डालकर खुशी हो रही है। वोट डालने के दौरान इसकी खुशी अलग ही थी। ऐसा लगा कि जैसे देश के लिए एक अच्छा काम किया हो। मतदान में भी काफी सहूलियत रही है।
वोट डालकर बेहद खुशी
जैन गली निवासी गरिमा का कहना था कि पहला वोट डालकर बेहद खुशी हुई है। इसकी खुशी इतनी है कि वोट डालने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। जब रिजल्ट आएगा तो पता चलेगा कि मेरे वोट का कितना असर हुआ है। खेड़ा निवासी सोनी खंडेलवाल का कहना था कि पिता योगश खंडेलवाल मुझे वोट डालने के लिए लेकर आए। मेरा वोट विकास को गया। उम्मीद है मेरे शहर, जनपद का अच्छा विकास होगा।