आगरा में विजय संकल्प रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाषण में राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार दी। दोनों ने बार-बार कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो आतंकवाद को सबक सिखा सके और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सके।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नेताओं ने गठबंधन पर भी खूब प्रहार किए। शाह ने कहा कि इनका न नेता है, न नीति है। बुआ, बबुआ समेत ये सभी दल मोदी के डर से इकट्ठा हुए हैं। दोनों ने जनता को यकीन दिलाने का प्रयास किया कि मोदी केहाथों में ही देश सुरक्षित है।
विज्ञापन
3 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Twitter/BJP
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कराए विकास कार्य गिनाए। योगी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान दिए। उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन के आंकड़े पेश किए।
4 of 8
चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने दावा किया मोदी सरकार ने यूपी में आठ लाख करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। यह बताना नहीं भूले कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी में मेट्रो रेल चलाए जाने कीयोजना पर काम शुरु हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 8
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने तंज कसा, अगर गलती से गठबंधन की सरकार बन गई तो सोमवार को अखिलेश पीएम होंगे, मंगलवार को मायावती, बुधवार को शरद पवार, गुरुवार को ममता, शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू ,शनिवार को स्टालिन और रविवार को देश छुट्टी पर रहेगा। गठबंधन के पास न नेता है, न ही नीति है।
विज्ञापन
6 of 8
अमित शाह का स्वागत करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी और शाह ने ब्रज की आस्था का भी ध्यान रखा। योगी ने कहा कि जिस यमुना किनारे कान्हा की लीलाएं हुई, उसे निर्मल और अविरल बनाना हमारा लक्ष्य है। शाह बोले, भाई दूज पर जिस यमुना में स्नान के लिए पूरे गुजरात से भाई-बहन आते हैं, उसे गंगा की तरह स्वच्छ बनाने का हमारा संकल्प है।
विज्ञापन
7 of 8
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
गठबंधन के नेताओं पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, मायावती, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, स्टालिन और अखिलेश यादव खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे लेकिन रोज कहते हैं कि मोदी को हराना है। हालांकि उनके यह कहने से पहले ही सपा अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी थी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में हमारे पास सिर्फ मोदी का नाम था, अब उनका नाम भी है और देश काम भी देख चुका है। शाह ने कहा कि यूपी में मोदी सरकार ने आठ लाख करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के काम की तारीफ कर बोले, यूपी में हर घर तक बिजली पहुंचाई है।