फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, आगरा और फतेहपुर सीकरी में किन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Mon, 25 Mar 2019 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
समर्थकों के साथ नामांकन को जातीं कांग्रेस की प्रीता हरित - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया ने जोर पकड़ा। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर और आगरा से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस की प्रीता हरित सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सीकरी सीट के लिए जिलाधिकारी कोर्ट में चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। बसपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने बी फार्म जमा नहीं किया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी - फोटो : अमर उजाला
नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले आगरा सीट से बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी मुख्य जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो व सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के साथ ऑटो से कलक्ट्रेट में नामांकन कराने पहुंचे। एडीएम सिटी कोर्ट में रिटर्निंग आफीसर/सीडीओ के समक्ष उन्होंने दो सेट दाखिल किए। वहीं बसपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने नामांकन किया, लेकिन उन्हें बी फार्म जमा नहीं किया। 
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी नामांकन कक्ष में थे।

4 of 7
नामांकन पत्र भरते भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
लगभग दो बजे आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेस एसपी सिंह बघेल लाव-लश्कर सहित कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गए। इससे वहां स्थिति अनियंत्रित हो गई। उन्होंने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, रामप्रताप सिंह चौहान और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे नामांकन कक्ष में थे। 
विज्ञापन

5 of 7
नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर व उनके साथ कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर भी काफी समर्थकों के साथ पर्चा भरने पहुंचे। मगर, उनके अधिकांश समर्थकों को कलक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया गया। राजबब्बर ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए। उनके साथ बसपा छोड़कर आए पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सूरजपाल सिंह व केशव दीक्षित साथ थे। 
विज्ञापन

6 of 7
आदर्श समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ चंद्रपाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा लोकसभा सीट से आदर्श समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ चंद्रपाल भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया चल रहा है, वहीं बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़़ा लगा हुआ है। सुरक्षा व्ववस्था के लिए बैरीकेडिंग की गई है। पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निर्दलीय प्रत्याशी हसनुराम अंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह ने भी नामांकन किया, लेकिन उन्हें बी फॉर्म नहीं दिया। इससे बसपा प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा होने लगी। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अंबेडकर हसनुराम ने 87वीं बार पर्चा दाखिल किया। आम आदमी पार्टी से सतेंद्र सिंह बघेल, अंबेडकराइड पार्टी ऑफ इंडिया के उत्तरा और राम बहौरी, थॉमस मैसी ने निर्दलीय प्रत्याशी के पूर में नामांकन किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें