फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बसंती' के लिए धर्मेंद्र बने 'वीरू', गांव वालों से बोले-वोट नहीं दिए तो टंकी पर चढ़ जाऊंगा

Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार करते फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
फिल्म शोले के डायलॉग बोलते हुए धर्मेंद्र ने फिल्मी अंदाज में कहा... अरे गांव वालो... अगर आपने हेमा को अच्छे वोटों से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है ना उस पर चढ़ जाऊंगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि पंजाब से असम तक और कन्याकुमारी से कश्मीर तक हर बच्चा, बुजुर्ग और जवान भारत को अपनी मां समझे और भारत देश की उन्नति के लिए जी जान से मेहनत करे। हम भारत को मां कहते हैं। मां समझना भी शुरू कर दो दोस्तो, जिस दिन आपकी मां की तरफ कोई आंख उठा कर देख लेगा उसकी आंख फोड़ देंगे आप।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी के समर्थन में सभा को संबोधित करते धर्मेंद्र - फोटो : ANI
जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र ने कई फिल्मी डायलॉग भी बोले, जिन पर पब्लिक ने जमकर तालियां बजाईं। मंच पर धर्मेंद के साथ भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने रविवार की सुबह सौंख कस्बे के गढ़वाल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया।

4 of 5
मा मालिनी के चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने जाट बिरादरी के मतदाताओं को रिझाने के लिए धर्मेंद्र को मथुरा के मैदान में उतारा है। बता दें कि जिन क्षेत्रों में धर्मेंद्र की जनसभा के लिए अनुमति मांगी गई है, वो जाट बहुल है। माना जा रहा है कि चुनावी सभा के अलावा जाट मतदाताओं को रिझाने के लिए धर्मेंद्र रोड शो भी कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके रोड शो की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में उनके पति अभिनेता धर्मेंद्र तो वोट मांग ही रहे हैं यह भी माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह चुनाव के दौरान हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी उनके साथ रहेंगी। उधर, धर्मेंद्र के कार्यक्रमों को लेकर मथुरा के भाजपाइयों में उत्साह है।


Dharmendra ने संभाली Hema के Election प्रचार की कमान, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें