अमर उजाला का चुनावी रथ सोमवार की सुबह मैनपुरी पहुंचा। यहां लोगों से बात की तो उन्होंने चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए अपनी राय को रखा। किसी ने मुलायम को मैनपुरी के विकास की देन बताया तो कुछ ने सपा सरकार में अवैध कब्जे करने का आरोप भी लगाया। युवाओं ने भाजपा को मैनपुरी में काम के नाम पर जीरो बताया। वहीं, कुछ लोगों ने मोदी को देश हित में अच्छा बताया। यहां पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आतुर छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के साथ ही शिक्षित समाज तैयार करने वाली सरकार के चयन की बात कही। आधी आबादी चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात कहने वाली और महिलाओं को रोजगार दिलाने वाली सरकार उन्हें चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
चुनावी महासंग्राम कार्यक्रम के दौरान चर्चा करता एक व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड के पास चाय की चुस्की के साथ चर्चा करते हुए नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि किसी भी सरकार ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। गरीबों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिले में आज भी ऐसी समस्याएं हैं जिनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डॉ. विपिन पांडेय का कहना था कि मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए जो कदम उठाया है वो सराहनीय है। प्रेमबाबू ने सपा द्वारा जिले में कराए गए कार्यों को गिनाया। इस दौरान संजीव वर्मा, अवनीश कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, नागेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के महासंग्राम के दौरान मैनपुरी के आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय कुरावली रोड पर आधी आबादी चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। महिलाओं ने देश की सुरक्षा और बेरोजगारी मिटाने वाली सरकार को अपना वोट देने की बात कही। गीता चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं के हित के लिए जो कार्य किए वही कार्य आज नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। देश में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकार महिलाएं चाहती हैं।
कीर्ति पाल ने कहा कि महिलाएं तो उस पार्टी को अपना वोट देंगी जो महिलाओं को केवल कागज में ही नहीं वास्तव में मजबूती प्रदान करने का कार्य करे। ज्योति गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार देश हित के लिए कार्य कर रही है। इस प्रकार के कार्य करने वाली सरकार को महिलाएं अपना वोट देंगी। इस अवसर पर अलका पांडेय, रिंकी द्विवेदी, आकांक्षा मिश्रा, रेश्मा, ऊषा नायर, रुबीना देवी, शैफाली आदि महिलाएं रहीं।
4 of 6
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के साथ ही शिक्षित समाज तैयार करने वाली सरकार के चयन की बात कही। उन्होंने कहा कि वह सारी चीजें सोच समझकर ही चुनाव में मतदान करेंगे। छात्र-छात्राओं का कहना था कि पहली बार वे उस पार्टी को मतदान करेंगे जो बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करेंगे। महिला सुरक्षा की तरफ जो ध्यान देगा वही देश पर राज्य करेगा। उनका कहना साफ था कि वे शिक्षित हैं, उन्हें पता है कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कहां और कैसे करना है।
विज्ञापन
5 of 6
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
कुमारी शिखा का कहना था कि पहली बार वोट करने का मौका मिला है इसलिए काफी सोच समझकर महिलाओं को सुरक्षा देने वाले को वह वोट करेंगी। रश्मी का कहना था कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है, जो शिक्षा व्यवस्था के सुधार का कार्य करेगा वही युवाओं के वोट का हकदार होगा। इस दौरान राहुल यादव, अतुल कुमार, अनुष्का, रजनी, रागिनी, मोहिनी, दीपा, गौरव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अमर उजाला महासंग्राम का रथ राम सिंह सौजिया लुहारी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन पहुंचा। यहां एक दिन आपको प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो क्या करेंगे, विषय पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी लोगों ने अपनी-अपनी अलग राय दी, लेकिन सबका उद्देश्य एक ही था, देश का विकास और समाज की बेहतरी। निदेशक अशोक यादव का कहना था कि यदि उन्हें एक दिन का प्रधानमंत्री बनाया जाए तो वे अमीर और गरीब के बीच की दूरी मिटाकर शिक्षा के स्तर को सुधारने का कार्य करेंगे। जिस दिन देश का हर नागरिक शिक्षित होगा उस दिन देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाएगा।
राजेंद्र कटियार का कहना था कि वे देश में शिक्षा के स्तर के सुधार के साथ ही चिकित्सा और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। भावना यादव का कहना था कि उन्हें एक दिन के प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो वे महिला सशक्तीकरण के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम के दौरान सौरभ कुमार, राहुल कुमार, रजनी देवी, भावाना सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।