कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में गरीब, मजदूर और असहाय लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में समाज के कई लोग मदद को आगे रहे हैं। आगरा के पिनाहट कस्बा में मंगलामुखी राजकुमारी ने गरीब और जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।