फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: सड़क पर फैले जिस दूध से भूख मिटा रहे थे श्वान, उसी को बटोरने में जुटा इंसान

Wed, 15 Apr 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में आगरा कोरोना वायरण के संक्रमण का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां अब तक 142 मामले मिल चुके हैं। दो दिन में 51 नए मरीज मिले हैं। इससे उस आगरा मॉडल पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसकी केंद्र सरकार ने प्रशंसा की। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के कारण भी आगरा चर्चा में है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बीच आगरा में दिल को झकझोरने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें सड़क पर गिरे दूध को एक व्यक्ति मिट्टी के बर्तन में भरने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। उससे दो कदम दूर चार श्वान (कुत्ते) सड़क पर फैले इसी दूध से अपनी भूख मिटा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर फैले दूध से भूख मिटाते श्वान - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो शहर के रामबाग चौराहे का बताया गया है। यहां से सोमवार को एक दूधिया बाइक से जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के कारण बाइक पर लदी दूध की केन नीचे गिर गई और सड़क पर सारा दूध फैल गया। 

4 of 5
मिट्टी के बर्तन में दूध भरता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर दूध फैलते ही वहां तीन-चार कुत्ते आ गए और दूध को चाटने लगे। कुछ देर बाद एक व्यक्ति भी मिट्टी का बर्तन लेकर आ गया। उसने सड़क पर फैले दूध को बर्तन में भर लिया। वहां खड़े दो लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग उस व्यक्ति को भूखा बता रहे हैं। हालांकि प्रशासन की दावा है कि शहर के हर थाने में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाता है। अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें