आगरा में आटा, दाल और चीनी सहित खाद्य पदार्थों की घरों में सप्लाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुचारु नहीं हो पाई। नतीजा यह हुआ कि जहां भी आटा मिला, वहां लाइन लग गई। परेशान लोग प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0562-2454209 पर फोन मिलाते रहे। फोन तो उठा लेकिन आटा नहीं मिल पाया। हेल्पलाइन नंबर से एक और फोन नंबर दे दिया गया, उसे मिलाने पर फिर से एक और.. बस यही चलता रहा।
विज्ञापन
2 of 6
राशन के लिए हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे घटिया आजम खां में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी आटे का बंदोबस्त कराए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को पहुंचना पड़ा। एक दुकान से आटा वितरण शुरु कराय गया लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि इसे तुरंत ही बंद कराना पड़ा।
स्थानीय निवासी शबनम ने कहा कि किराना की दुकानें बंद पड़ी है, राशन मिलने का कोई और इंतजाम है नहीं, जाएं तो कहां जाएं। नरगिस ने बताया कि चक्की पर भी आटा नहीं मिल रहा, राशन का गेहूं आया नहीं है, इससे ही परेशानी है।
विज्ञापन
3 of 6
सड़क पर आईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
राशन नहीं मिला, सड़क पर आईं महिलाएं
शाहगंज के नगला मोहन डिग्गी की महिलाएं दोपहर ढाई बजे सड़क पर उतर आईं। उनका कहना था कि तीन दिन से आटा नहीं मिल रहा है। ब्लैक में खरीद लें, इतने पैसे नहीं हैं। सामान लेने दुकान पर जाते हैं तो लंबी लाइन मिलती है और पैसे ज्यादा मांगे जाते हैं। फोन करने पर पुलिस आती है लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर चली जाती है।
स्थानीय निवासी लक्ष्मी ने कहा कि घर में आटा खत्म हो चुका है। दुकान खुली नहीं हैं। इस कारण आटा खरीद नहीं पा रहे हैं। मधु ने कहा कि न आटा है और न ही खरीदने के लिए पैसा, पति जूता कारीगर है, घर पर बैठा है, अब कैसे घर चलेगा।
4 of 6
राशन के लिए लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
मंडी में आटे के लिए लगी लंबी लाइन
मंडी में सुबह 11:30 बजे आटा वितरण प्रशासन ने ही शुरू कराया। यहां लंबी लाइन लग गई। फुटकर दुकानदारों के साथ ही आम लोग भी पहुंच गए। एक-एक स्कूटर पर चार-चार पैकेट आटा लादकर ले जाया गया। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने बताया कि इतने लोग आए कि दो लाइनें लगानी पड़ीं।
विज्ञापन
5 of 6
भीड़ को तितर-बितर करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सर्वेंट क्वार्टर में भी नहीं मिला राशन
आगरा कैंट स्थित नॉर्थ रेलवे कालोनी, ईदगाह कालोनी के सर्वेंट क्वार्टरों में रहने वाले 40 से ज्यादा परिवारों के सामने राशन की किल्लत खड़ी हो गई है। यहां मजदूरों को दो दिन से आटा नहीं मिल रहा है। सुल्तानपुरा की दुकानों में भी आसपास के लोगों ही राशन मिल पा रहा है।
कॉलोनी में रहकर स्टेशन पर वेंडर का काम करने वाले विशाल ने बताया कि सुल्तानपुरा में दुकानों पर राशन है, लेकिन वह अपने इलाके के लोगों को ही दे रहे हैं, दूसरों को नहीं। बिट्टो देवी, उमेश कुमार, बेबी, शरीफा ने बताया कि तीन दिन से ईदगाह से लाल कुर्ती तक आटा नहीं मिल पा रहा है।
घबराएं नहीं, घर पर मिलेगा राशन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। व्यवस्था बनाने में कुछ समय लगा। अब सभी इंतजाम हो गए हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। आटा सहित हर जरूरी सामान लोगों को घर पर ही मिलेगा।