लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर एक तरफ जहां सख्ती बरती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आमजन को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आगरा जिला प्रशासन व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। बाजारों में भीड़ न जुटे इसलिए प्रशासन ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे में शहरवासियों को राशन, फल-सब्जी और दवा घर ही मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने विक्रेताओं के नंबर जारी कर दिए हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए विक्रेताओं के नंबर...
विज्ञापन
2 of 8
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को घरों पर ही राशन मुहैया कराया जाएगा। दवाइयों की भी होम डिलीवरी होगी। सामान मंगाने के लिए आपको 0562-245209 पर कॉल करना होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने नई व्यवस्था के निर्देश बुधवार शाम जारी किए। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 8
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
दूध भी डेयरी से सीधे नहीं बेचा जाएगा, दूधियों के माध्यम से घर घर आपूर्ति होगी। इसका समय सुबह छह से नौ और शाम सात से रात नौ बजे तक रहेगा। रसोई गैस का वितरण वेंडर ही कर पाएंगे। यह गोदाम से वितरित नहीं की जाएगी।
4 of 8
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
फल-सब्जियां लेने के लिए भी आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने नगर निगम के 100 वार्डों में जरूरी सामान उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं के नंबरों की सूची जारी कर दी है। वार्ड वार ये विक्रेता आपको फल-सब्जी आदि सामान उपलब्ध कराएंगे। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें फल-सब्जी विक्रेताओं के फोन नंबर
जिलाधिकारी ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट, बिज बाजार, रिलायंस मार्ट आदि की मदद से किराना के सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। दूधिए दूध का वितरण पहले की तरह करते रहेंगे। इसी तरह सब्जी विक्रेता ठेल लेकर गली-गली जाएंगे। हर पांच वार्ड पर एक मेडिकल हेल्प वैन रहेगी, ताकि इसे पहुंचने में ज्यादा समय न लगे। शहर में कुल 20 वैन तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 8
मेडिकल स्टोर
आसपास के मेडिकल स्टोर पर फोन करने पर उसका संचालक अपने कर्मचारी से आपके घर दवा पहुंचाएगा। कर्मचारी को अपना आईकार्ड साथ रखना होगा। 15 दिन से ज्यादा की दवाई नहीं दी जाएगी। नर्सिंग होम और अस्पतालों के अंदर के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। भर्ती मरीजों को इनसे ही दवा मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 8
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
102 और 108 पर मेडिकल सेवा सेवा
जिलाधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस सेवा 102 और 108 का इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी के लिए किया जाएगा। इन नंबरों पर कॉल करने पर चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। शहर 20 मेडिकल हेल्प मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी।
यहां फोन करें
तय समय में दूध न मिले तो - 9450507543, 9454468413
फल सब्जी घर तक न पहुंचे तो - 7300740601, 9500600033
बुक किया सिलिंडर समय से न मिले तो - 8840047964
(ये नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर हैं)