फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Agra: गरीब और असहायों को घर-घर जाकर खाना बांट रही पुलिस, देखें तस्वीरें

Sat, 28 Mar 2020 01:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गरीब और असहाय लोगों को पुलिस घर-घर जाकर खाना बांट रही है। देहात में इरादतनगर सहित कुछ जगह यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है। पुलिस अब पूरे जिले के गरीब और असहायों की सूची तैयार कर रही है। इसके बाद पुलिस के वाहनों से घर-घर जाकर भोजन वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस वैन के माध्यम से खाना पहुंचाया जाएगा। सामाजिक संगठनों से मिल रहा भोजन तो पहुंचाया ही जाएगा, जरूरत पड़ने पर पुलिस मेस भी तैयार कराया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि जिन इलाकों से राशन और खाने की समस्या के संबंध में कॉल आ रहे हैं, वहां पीआरवी और थाना पुलिस पहुंच रही है। लोगों को राशन और खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। 

4 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संगठनों की तरफ से मिलने वाले भोजन को भी लोगों तक पुलिस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। अगर, किसी व्यक्ति के पास रुपये की समस्या है, उनको भी राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जरूरी सामान को एक जगह रुककर नहीं बांटा जा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर राशन की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुफ्त में वितरित की गई सब्जी - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न इलाकों में लोग भी गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं। कोई चाय दे रहा है तो कोई खाने की चीज बांट रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले भी इस सेवा कार्य में पीछे नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें