आगरा में 25 मार्च तक के लॉकडाउन हैं। ऐसे में शहर में वाहनों का प्रवेश नहीं मिलेगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। सोमवार सुबह से ही आगरा की सीमाएं सील कर दी गईं। कानपुर से शहर में आने वाले वाहनों को एत्मादपुर बॉर्डर पर रोका गया। वहीं मथुरा से आने वाले गैरजरूरी वाहन मथुरा-आगरा की सीमा पर रोक दिए गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सीमाएं सील की हैं।
विज्ञापन
2 of 8
पुलिसकर्मियों ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराईं
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में भले ही लॉकडाउन घोषित नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की सख्ती के चलते अघोषित लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। पुलिसकर्मियों ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराईं। सिर्फ दैनिक उपयोग की दुकानें और सब्जी मंडी को ही खुला रहने दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस की सेक्टर स्कीम सोमवार से लागू कर दी गई। शहर में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात है और अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। रात की गश्त भी तेज कर दी गई है। आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के कार्ड जारी होंगे।
4 of 8
संजय प्लेस का प्रमुख चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
यदि डेयरी, सब्जी और खाद्यान्न की दुकानें हैं। यदि किसी को आवश्यक चीजों की जरूरत होती है तो परिवार का एक सदस्य घर से बाहर जा सकता है। पुलिस के रोकने पर उसे बताना होगा कि वह कहां और क्यों जा रहा है? इनके अतिरिक्त कोई व्यक्ति घूमता नजर आया
विज्ञापन
5 of 8
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने वाहन पर चलने वाले लोगों से पूछताछ की
- फोटो : अमर उजाला
तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी
आवश्यक सेवाओं में अखबार, कानून व्यवस्था, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बिजली, पानी, टेलीफोन, नगर निकाय अग्निशमन, पेयजल आपूर्ति, डाक और जिला आपूर्ति विभाग शामिल हैं। इनसे जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सोशल मीडिया, इंटरनेट और पोस्टल सेवाएं भी बहाल रहेंगीं। यदि कोई घर से बेवजह बाहर निकला तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। उस पर केस दर्ज किया जाएगा। उसे जेल हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 8
ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो, सिटी बसें, ई रिक्शा नहीं चलेंगे। रोडवेज और रेल भी बंद रहेगी। जरूरी काम के अलावा निजी वाहन से जाने की भी अनुमति नहीं। लेकिन सोमवार को सिकंदरा-बोदला रोड पर ऑटो चलते देखे गए।
विज्ञापन
7 of 8
एत्मादपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोके गैरजरूरी वाहन
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में इन पर प्रतिबंध
आपात स्थिति को छोड़कर घर में ही रहना होगा। टैक्सी, ऑटो-रिक्शा सहित सार्वजनिक, अंतरराज्यीय परिवहन पूरी तरह बंद रहेगा। सभी वाणिज्यिक व निजी प्रतिष्ठान, दुकानें, कार्यालय, कारखाने, शैक्षणिक संस्थान, रेस्टोरेंट, होटल बंद रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन का पालन करेंगे। अत्यावश्यक एवं मूलभूत जरूरतों व सेवाओं के लिए ही बाहर निकल सकेंगे।
और इन पर असर नहीं
- राशन दुकानें, बिजली-पानी के दफ्तर, फल-सब्जी, दूध, ब्रेड व डेयरी प्लांट, अस्पताल, दवा की दुकानें, फायर ब्रिगेड, पेट्रोल पंप, सीएनजी एवं गैस एजेंसियां। बीमा कंपनियां, बैंक व एटीएम, पोस्ट ऑफिस, दूर संचार सेवा प्रदाता एवं अन्य संचार सेवाएं। पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति।
लोगों ने फल-सब्जियों की खरीदारी की
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में जनता कर्फ्यू समाप्त होते ही सुबह सब्जी मंडी में लोग उमड़ पड़े। टूंडला में कमोवेश यही हालात रहे। लोगों ने फल-सब्जियों की खरीदारी की। हालांकि सब्जी के रेट काफी बढ़े थे। दूध की दुकानों और राशन सामग्री की खरीद के लिए परचून की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। राम नगर में महंगी सब्जी बेचने पर लोगों ने हंगामा किया। वहां पुलिस पहुंची। बैंकों में नगदी के लिए लोग पहुंचे। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सख्त आदेश दिए हैं कि किसी ने भी ओवर रेटिंग की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।