फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी: घरों में हवन-पूजन कर कोरोना के नाश की प्रार्थना, गरीबों को बांटा गया भोजन

Thu, 02 Apr 2020 12:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
रामनवमी पर पूजा करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रामनवमी के पर्व पर लोगों ने घरों में हवन-पूजन कर मां दुर्गा से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नाश के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। इसके बाद कन्या-लांगुरों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंदों को भी भोजन वितरण किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
गरीबों के लिए पहुंचाया भोजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रामनवमी पर महर्षि पुरम कॉलोनी के लोगों ने अच्छी पहल की। करीब 50 घरों के लोगों ने एक-एक आदमी का खाना बनाया। उसे इकट्ठा करके सिकंदरा थाने में गरीबों व मजदूरों को बांटने के लिए पहुंचाया गया। कॉलोनी के लोगों ने तय किया कि यह काम आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
फिरोजाबाद में कन्याभोज - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण मंदिरों के पट बंद हैं। इसलिए फिरोजाबाद में लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह घरों में विधि-विधान के साथ नवमी पूजन किया। देहात के देवी मंदिरों में भी सन्नाटा पसरा रहा। 

4 of 6
मंदिर में पुजारी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में रामनवमी का पर्व घर-घर में मनाया गया। व्रतियों ने घर की बेटियों को कन्याभोज कराया। कन्या न मिलने पर गाय का पूजन किया। एक-दूसरे के घर कन्याओं को लोगों ने नहीं भेजा। 
विज्ञापन

5 of 6
रामनवमी पर मंदिर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में रामनवमी पर मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा है। लॉकडाउन के कारण इस बार रामनवमी शोभायात्रा भी नहीं निकलेगी। चामुंडा मंदिर का लक्खी मेला पहले ही निरस्त हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिर में किया कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
एटा के पथवारी मंदिर में पुलिस ने भक्तों की भीड़ नहीं जुटने दी। लेकिन श्याम नगर में कुछ लोगों ने लॉकडाउन को नजरअंदाज किया। यहां मंदिर में ही कन्याओं का पूजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें