फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: 10 साल की लिसीप्रिया फिर पहुंची ताजमहल की पीछे, बोलीं- अभी के लिए नहीं हमेशा दिखे ऐसा दृश्य

Sat, 02 Jul 2022 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
लिसिप्रिया - फोटो : अमर उजाला
'ताजमहल की खूबसूरती के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण...' ये कहने वाली दस साल की अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम शनिवार को फिर ताज के पार्श्व में पहुंची। यहां इस बार का दृश्य पूरी तरह बदला हुआ था, जिसे देख लिसीप्रिया काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहरों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। ये अभी के लिए नहीं, बल्कि हमेशा के लिए ताज के पार्श्व में इतना ही साफ-सुथरा दिखना चाहिए। बता दें  20 जून को पहली बार आगरा आई लिसीप्रिया ने ताजमहल के पार्श्व में खड़े होकर ट्विटर पर एक फोटो साझा किया था, जिसमें ताजमहल के आगे नदी किनारे प्लास्टिक कचरा बिखरा पड़ा था। यह पोस्ट वायरल होने के बाद कमिश्नर अमित गुप्ता ने प्रशासन व नगर निगम से जवाब-तलब किया। जिसके बाद नगर निगम ने प्लास्टिक के कचरे और एक बार प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन के खिलाफ 29 जून से इसी जगह से महाअभियान शुरू किया था।

विज्ञापन

2 of 6
लिसीप्रिया - फोटो : अमर उजाला
 लिसीप्रिया कंगुजम ने कहा कि 'पहले से अच्छा है, लेकिन हमेशा ऐसे ही सफाई करते रहेंगे, तो और भी अच्छा हो जाएगा और मुझे भी अच्छा लगेगा। ताजमहल तो महज एक उदाहरण है। सारी विश्व धरोहरों को साफ रखना चाहिए, जिससे वे और भी अच्छे दिख सकेंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 6
लिसीप्रिया - फोटो : अमर उजाला
लिसीप्रिया कंगुजम ने कहा कि' हमें अपनी आदतों में सुधार लाने की जरूरत है, जिससे  हमारी  पृथ्वी और भी सुंदर बन सके। सभी के लिए मेरा यहीं संदेश है।'
 

4 of 6
लिसीप्रिया ने ट्विटर पर पोस्ट की थी यह तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में जन्मी दिल्ली में रहने वाली लिसीप्रिया 20 जून को पहली बार आगरा आई थीं। ताजमहल देखने के बाद पार्श्व में यमुना किनारा गई। जहां उन्हें प्लास्टिक कचरा फैला मिला। जिसका फोटो 21 जून को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह मामला दुनियाभर में सुर्खियों में आ गया। 
विज्ञापन

5 of 6
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम - फोटो : अमर उजाला
दो दिन तक प्रशासन और निगम सोता रहा। अमर उजाला के हस्तक्षेप पर कमिश्नर अमित गुप्ता ने नगरायुक्त निखिल टी. फुंडे से इस संबंध में जवाब तलब किया गया। यहां भी सफाई एजेंसी के अधिकारियों ने गुमराह करने का प्रयास करते हुए लिसीप्रिया द्वारा पोस्ट फोटो को 26 मई का बताया, जबकि वह पहली बार 20 जून को आगरा आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दशहरा घाट पर सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमिश्नर ने एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं इसके बाद प्लास्टिक कचरे और एक बार प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने 29 जून से महाअभियान शुरू किया। 3 जुलाई तक चलने वाले अभियान की शुरुआत ताजमहल के पीछे दशहरा घाट से की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें