फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्घ होली की तैयारियां परखने निकले डीएम-एसएसपी, लठामार होली देखेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 26 Feb 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बरसाना-नंदगांव की लठामार होली की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को एसएसपी, डीएम ने अधीनस्थों सहित बरसाना नंदगांव के मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। डीएम ने मंदिर रिसीवर नोटिस व पीडब्ल्यूडी विभाग के लोगों को लताड़ा और दो मार्च तक कार्य करने की समय सीमा बढ़ा दी है। वहीं, गोवर्धन ड्रेन की सफाई नहीं होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च को लड्डू और चार मार्च को बरसाना की लठामार होली है। इसके लिए डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी गौरव ग्रोवर ने पर्यटक विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, संस्कृति विभाग के साथ मेला क्षेत्र के प्रत्येक बिंदु का बारीकी से निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

3 of 6
डीएम-एसएसपी ने परखीं लठामार होली की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
रंगीली महल में डीएम ने अपने अधीनस्थों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग की। इस दौरान बरसाना आने वाले लिंक रोड को दस दिन में गड्ढा मुक्त करने के आदेश के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग को लताड़ लगाई। वहीं मंदिर रिसीवर को मंदिर परिसर में बनने वाली रसोईघर में फायर सेफ्टी न होने पर नोटिस देने को कहा। लठामार होली, चौपाई पुलिस की देखरेख में निकाली जाएंगी।

4 of 6
लठामार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल)
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सादा वर्दी में पुलिस मुस्तैद रहेगी। बैठक में एसपी देहात श्रीचंद, एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव, सीओ पुलिस गोवर्धन जितेंद्र कुमार, एईओ बरसाना राजेश चौधरी, आदि सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रंगोत्सव मेले के संबंध में गोवर्धन ड्रेन की सफाई के लिए डीएम ने लताड़ लगाई साथ ही 29 फरवरी तक कार्य पूरा करने के निर्देश हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मंदिर बरसाना राधारानी - फोटो : अमर उजाला
लठामार होली पर लाखों श्रद्धालु बरसाना आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के लिए कंट्रोल रूम का स्थान चिह्नित किए जाएंगे। रंगीली गली, पुलिस स्टेशन, राधरानी मंदिर निर्धारित किए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, बैरिकेडिंग संबंधी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
लठामार होली पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बरसाना आ रहे हैं। राधा बिहारी इंटर कॉलेज के खेत में दो माता जी गौशाला में दो हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री के आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री चार मार्च की न आकर तीन मार्च को लड्डू होली पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें