इवांका ट्रंप समाज सेवा में किए गए अपने कामों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्घ हैं। भारत में भी उनके कम प्रशंसक नहीं है। इवांका ट्रंप के भारत दौरे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इवांका ट्रंप ने पति जैरेड के साथ ताजमहल देखा था। उन्होंने गाइड से ताजमहल के बारे में कई सवाल किए थे। इवांका ने ताजमहल में दोबारा आने के लिए अपनी ख्वाहिश जताई थी।
विज्ञापन
3 of 7
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इवांका की तस्वीर
- फोटो : facebook
कौन ज्यादा खूबसूरत है इवांका ट्रंप या ताजमहल... वी सपोर्ट नरेंद्र मोदी ग्रुप पर रोहित कुमार शॉ ने इवांका ट्रंप की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई है। करीब नौ घंटे पहले शेयर की गई इवांका ट्रंप की तस्वीर को अब तक 21 हजार लाइक मिल चुके हैं। 155 लोगों ने इसे शेयर किया है और करीब एक हजार कमेंट आ रहे हैं।
4 of 7
ताजमहल में इवांका ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
ताजमहल की डायना बेंच पर बैठी इवांका ट्रंप की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत हैं जो सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इवांका के प्रशंसक इसे तेजी से लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल के फाउंटेन से फोटो खिंचातीं इवांका
- फोटो : अमर उजाला
प्रोटोकॉल के कारण इवांका ताज के मुख्य गुंबद में नहीं जा सकीं। वो सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच से आगे नहीं गईं। डायना बेंच पर वो सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो बनाती रहीं। मुख्य गुंबद के बारे में उन्होंने गाइड कमल कांत गुप्ता से जानकारी ली।
विज्ञापन
6 of 7
इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
इवांका ट्रंप ने कहा कि ताजमहल देखने की हसरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया। भारत की बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। मैं दोबारा ताज देखने आऊंगी।
पति के साथ डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के टूरिस्ट गाइड कमल कांत गुप्ता ने इवांका ट्रंप और जेरेड कुश्नर को ताज दिखाया। पति जेरेड के साथ इवांका बेहद रोमांचित नजर आईं। कई बार सेल्फी ली, फोटो खिंचवाए। कमल कांत गुप्ता ने बताया कि वह इससे पहले अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिकी राजदूत को ताज दिखा चुके हैं, लेकिन यह दौरान अनूठा और यादगार है। मुमताज की कहानी को लेकर इवांका ने ज्यादा रुचि ली।