फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः रात में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, CM के आश्वासन पर हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

Wed, 31 Jan 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
1 of 9
अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद जिले भर में माहौल तनावपूर्ण हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
चंदन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मृत युवक अभिषेक उर्फ चंदन गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान भी तनाव के हालात बन गए। हालांकि बाद में सीएम योगी से बातचीत के बाद शव का अंतिम संस्कार कर ‌दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को कासगंज नगर में एक समुदाय के लोगों द्वारा निकाले जा रहे तिरंगा जुलूस के दौरान बडडू नगर इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों से भिड़ंत हुई। जिसमें तिरंगा यात्रा निकाल रहे समुदाय के एक युवक की मौत और दो लोग अन्य लोग हुए।

4 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में प्रशासन को उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। दोनों पक्षों से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। युवक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने को कहा। 
विज्ञापन

5 of 9
कासगंज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तनावपूर्ण महौल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोबारा बवाल की आशंका को देखते हुए कासगंज शहर में में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देर रात यूपी के अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया। प्रशासन पूरे मामले में कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 9
अंत्येष्टि स्‍थल - फोटो : अमर उजाला
इधर शनिवार को मृत युवक अभिषेक उर्फ चंदन गुप्ता (22) के अं‌तिम संस्कार से पहले एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। चिता लगने के बाद भी लोगों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में सांसद राजवीर सिंह ने वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष की सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कराई। इसके बाद अंतिम संस्कार हो सका।  
विज्ञापन

7 of 9
कासगंज - फोटो : अमर उजाला
कासगंज शहर में आज भी बाजार बंद हैं। जगह जगह लोगों की भीड़ एकत्रित है। अघोषित कर्फ्यू का माहौल है। चप्पे-चप्पे पर पीएसी और आरएएफ के जवान निगरानी कर रहे हैं। डीएम व एसपी भी कैंप किए हुए हैं। स्‍थानीय लोग अनहोनी आशंकाओं से परेशान हैं। 

8 of 9
कासगंज - फोटो : अमर उजाला
अफवाहें भी चरम पर फैल रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित विधायक व अन्य पार्टी नेताओं को फोन पर शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। रात के समय एक दुकान में आगजनी की घटना हुई। पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई है। 
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। आशंकाओं से घिरे शहर के लोग अपने घरों के लिए जरूरी सामान खरीद कर रख रहे हैं। आलू व सब्जी की दुकानों पर लोग खरीदारी करने को सुबह से ही पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें