पर्यटन के मानचित्र पर विश्व में सितारे से चमकने वाली ताजनगरी के लिए ‘लपके’ नासूर बन चुके हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संगमरमरी ताजमहल की सुनहरी यादों पर लपकों का खराब अनुभव पानी फेर रहा है। पर्यटक इनके आतंक से परेशान हैं। ताजमहल से लेकर फतेहपुर सीकरी तक इनका जाल फैला है।
विज्ञापन
2 of 7
आगरा किला पर लपका
- फोटो : अमर उजाला
तीन विश्वदाय स्मारक (ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी) के साथ रेलवे स्टेशनों की पार्किंग में लपके सक्रिय रहते हैं। इन्होंने अपने कोड वर्ड विकसित कर रखे हैं। स्टेशनों और स्मारकों की पार्किंग पर जैसे ही ये पर्यटक उतरते हैं, एक लपको दूसरे लपको को इशारा करते हुए कह देता है...देख..देख..ठोला..ठोली।
विज्ञापन
3 of 7
ताजमहल पर लपका
- फोटो : अमर उजाला
कोड वर्ड में अकेले आने वाले पुरुष पर्यटक को ठोला और महिला पर्यटक को ठोली कहते हैं। साथी का इशारा समझते ही लपका सक्रिय हो जाता है और पर्यटकों के पीछे पड़ जाता है। वह न सिर्फ इन्हें गुमराह कर महंगी खरीदारी कराकर उन्हें ठगता है बल्कि खराब सामान भी बिकवा देता है। इनक वजह से ताजनगरी की छवि धूमिल हो रही है।
4 of 7
पर्यटकों को परेशान करते लपके (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नौ नवंबर को पोरबंदर की महिला पर्यटक आरती ने पर्यटन थान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि एक लपका यूपी हैंडलूम के नाम के शोरूम पर ले गया। यहां सरकारी दर पर सामान बेचने की बात कहकर उनके साथ ठगी की गई। उन्हें चप्पल, कंबल, बैंडशीट महंगी दर पर बेची दी गई। मुकदमा दर्ज होने पर शोरूम संचालक को रकम वापस करनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
12 नवंबर को महाराष्ट्र के रायगढ़ के बैजनाथ बंसल ने पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनसे एक लपके ने छह टिकटों के 1500 रुपये लिए थे। बाद में जब उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि उनसे ज्यादा वसूले गए हैं। उन्होंने गाइड के रूप में साथ चल रहे लपके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
6 of 7
ताजमहल पर आए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
हम ताजमहल बिना किसी अड़चन के घूमना चाहते हैं। हमें कोई बेवजह परेशान करें, ये ठीक नहीं। हमारे बुलाने पर ही गाइड या हॉकर हमारे पास आए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।- रितिका, देशी पर्यटक. हमारी आजादी में किसी का दखल नहीं होना चाहिए। बेवजह पीछे पड़ने से पर्यटक के टूर का क्रेज खराब होता है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - जेनीफर, विदेशी पर्यटक
लपकों की वजह से टूरिज्म ट्रेड बदनाम हो रहा है। पर्यटन विभाग की तरफ से इन्हें प्रशिक्षित करने की योजना भी थी लेकिन वह खटाई में पड़ गई। इन पर लगाम लगनी चाहिए। शमशुद्दीन, अध्यक्ष, एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन