फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की देखरेख करने गए किसान का शव बिजली के तार पर झूलता मिला, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 10 Dec 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
किसान का शव इन्हीं तारों पर झूलता मिला - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के गांव सलेमपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान का शव बिजली के तारों पर अटका मिला। किसान हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आ गया था। उसकी गर्दन तार में फंसी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, ग्रामीण इसे बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किसान कमलेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के गांव सलेमपुर निवासी 50 वर्षीय कमलेश पुत्र चंद्रपाल सिंह खुले में घूमने वाले जानवरों से फसल की रखवाली करने रविवार की शाम खेत गए थे। रात में वो घर नहीं लौटे। इससे चिंतित परिजन ने उन्हें तलाशना शुरू किया तो गांव के पास ही खेत में उनका शव बिजली के तारों से झूल रहा था। आनन-फानन में बिजली कटवाकर उनका शव तारों से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
किसान का शव इन्हीं तारों पर झूलता मिला - फोटो : अमर उजाला
किसान की मौत की सूचना से जहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन ने बताया कि मृतक का एक पुत्र लखनऊ सचिवालय में नौकरी करता है। पुत्र से मिलकर रविवार की शाम ही घर पर लौटे थे। ग्राम प्रधान रामरतन सिंह ने बताया कि गांव के लगे बिजली के पोल से हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान उसकी चपेट में आ गया है। 

4 of 5
किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने बताया कि जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। विभाग की लापरवाही से ही किसान की मौत हुई है। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसडीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली के तार की चपेट में आकर एक किसान की मौत हुई है। किसान के परिजन को दो लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने समय की लाइन होने के कारण लोहे की जगह लकड़ी का क्रासआर्म लगा हुआ था, जिसके टूटने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें