फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दिखा 'लालू के लाल' का अलग अंदाज, कृषि कानूनों पर बोले- किसान विरोधी है मोदी सरकार

Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा में खाट पर बैठे दिखे तेजप्रताप यादव अपने मित्र के साथ - फोटो : अमर उजाला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ब्रज भ्रमण पर आए हैं। अपने मित्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ तेज प्रताप ने शनिवार को गहवर वन की परिक्रमा लगाई। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। इस दौरान वे खाट पर बैठकर चर्चा करते नजर आए। इससे पहले तेजप्रताप यादव ने बैटरी चलित साइकिल से वृंदावन की परिक्रमा लगाई थी।
 
विज्ञापन

2 of 6
तेजप्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला।
तेजप्रताप यादव शुक्रवार को बरसाना पहुंचे थे उन्होंने ब्रज के पौराणिक स्थलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार किसान विरोधी है। यह देश किसानों व जवानों के बलबूते खड़ा है।
विज्ञापन

3 of 6
खाट पर बैठे नजर आए तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज देश का अन्नदाता काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर है, सरकार के हुक्मरान चैन से सो रहे हैं। किसानों का दर्द आज तक सरकार को दिखाई ही नहीं दे रहा है। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव 10 दिन के लिए ब्रज भ्रमण पर आए हैं। इस दौरान वे राधाकृष्ण के दिव्य लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं।

4 of 6
बैटरी चलित साइकिल से परिक्रमा लगाते लालू के पुत्र तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का ब्रज से एक अलग ही रिश्ता है। तेज प्रताप कभी यमुना किनारे गायों के बीच बंशी बजाते नजर आते हैं तो कभी मंदिरों में दर्शन परिक्रमा करते। समय-समय पर वे वृंदावन में आते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- मथुरा: लालू के 'लाल' ने लगाई परिक्रमा, तेज प्रताप की साइकिल देखकर हैरान रह गए सभी
 
विज्ञापन

5 of 6
बैटरी चलित साइकिल से परिक्रमा लगाते लालू के पुत्र तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव बुधवार को बिहार की राजनीति से दूर कान्हा की नगरी में सुकून भरे पल बिताते नजर आए थे। तेजप्रताप ने बैटरी चलित साइकिल से परिक्रमा की थी, इस दौरान उन्हें देखकर परिक्रमा मार्ग पर लोगों ने अभिवादन किया। वहीं मीडिया के कैमरों से उन्होंने दूरी बनाकर रखी। उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी साइकिल से परिक्रमा लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीले रंग का गमछा डाले तेज प्रताप यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी के बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव से गुरु शिष्य का संबंध है। पिछले वर्ष भी तेज प्रताप के वृंदावन आने पर ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने ही उन्हें बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कराने के बाद पूजन कराया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें