मथुरा की राधापुरम एस्टेट में शुक्रवार रात को महिला डॉक्टर खुश्बू अग्रवाल की हत्या से हर कोई दहशत में आ गया है। स्थानीय लोगों के चेहरों पर खौफ साफ नजर आया। हर कोई पुलिस को कोस रहा था। लोगों का कहना था कि बढ़ती वारदातों को रोकने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
2 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
राधापुरम एस्टेट शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार है। कोठी नंबर 1/19 में डॉ. संजीव अग्रवाल अपनी पत्नी खुश्बू अग्रवाल और 12 साल की बेटी सानवी के साथ किराये पर रहते हैं। खुश्बू अग्रवाल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे तक कॉलोनी में सबकुछ सामान्य था। तकरीबन साढ़े आठ बजे हुई इस वारदात ने सबका दिल दहला दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
3 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
खुश्बू अग्रवाल के घर से चीखने की आवाजें आईं। ये सुनकर कालोनी के लोग कोठी की ओर दौड़ पड़े। बेटी सानवी भी दौड़कर पहुंच गई। घर के अंदर पहुंचकर जब लोगों ने कमरे का मंजर देखा तो उनका कलेजा कांप गया। पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। फर्श पर महिला डॉक्टर की लाश पड़ी थी। बदमाश खून से सना चाकू और कपड़ों से भरा बैग मौके पर छोड़कर भाग गया।
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
4 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने वारदात की सूचन पुलिस की दी। पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर छानबीन की। एसएसपी के अनुसार मामला लूट का प्रतीत नहीं हो रहा है। जिस तरह से घटना हुई है उससे साफ है कि हत्या करने के लिए ही वो आया था। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
5 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद एडीजी अजय आनंद और आईजी राजा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम को देखकर दोनों अफसरों ने मृतका डॉक्टर खुशबू अग्रवाल की बेटी सानवी से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई। रविवार तक हत्याकांड का खुलासा करने का समय दिया गया। इसके लिए हाईवे पुलिस समेत चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
6 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. खुशबू अग्रवाल की गला रेतकर हत्या की सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने तथ्य जुटाए। घटनास्थल पर देखकर यह साफ हो रहा है कि हत्यारोपी डॉक्टर का परिचित का था। उसने बड़ी आसानी से कोठी में प्रवेश किया। उसके बाद वह पहली मंजिल पर जाकर घर में बैठा। उसके बाद ही हत्या की गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
7 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर की हत्या के बाद पुलिस ने राधापुरम स्टेट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। यह कैमरे आसपास की कोठियों के हो सकते हैं या फिर मुख्यद्वार के। फिलहाल पुलिस इन सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा डॉक्टर के मोबाइल की भी डिटेल खंगाली जा रही है। आखिरकार कितनी बार और कब किससे से डॉक्टर की बात हुई।
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
8 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं डॉ. संजीव अग्रवाल की अपनी पत्नी डॉ. खुशबू अग्रवाल से मोबाइल पर आखिर बार बातचीत शुक्रवार की शाम छह बजे हुई है। यह डॉ. संजीव अग्रवाल ने खुद बताई। उसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं। वो राया की क्लीनिक पर थे। पता लगने पर ही वो अपने घर पहुंचे। फिलहाल इस घटना के बाद कालोनी में दहशत का माहौल है।