बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव विधि विधान से जिस तरह हर बार मनाया जाता था, उसी तरह मंदिर के सेवायतों द्वारा मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह घर पर ही रहकर टीवी चैनलों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव का आनंद लें। स्थानीय प्रशासन टीवी चैनलों के लाइव की व्यवस्था अपने हिसाब से करेगा। लाइव टेलीकास्ट में डीडी न्यूज एवं एएनआई एजेंसी को शामिल कर लिया जाए, जिससे वह अन्य चैनलों को कार्यक्रम उपलब्ध करा सकें। मंदिरों के साथ-साथ चौराहों को भी सजाने तथा सड़कों पर लाइटिंग करने की लोगों से अपील की।